img-fluid

देश तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति भुवन चंद्र खंडूरी की प्रतिबद्धता हमेशा स्मरणीय रहेगी – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

May 19, 2026


नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने कहा कि देश तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति (Towards Development, Good Governance and Public Welfare of the Country and Uttarakhand) भुवन चंद्र खंडूरी की प्रतिबद्धता (Bhuvan Chandra Khanduri’s Commitment) हमेशा स्मरणीय रहेगी (Will always be Remembered) ।


  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बीसी खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देने के बाद उन्होंने जन सेवा के लिए ईमानदारी, सादगी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया। देश के तथा उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। मैं उनके शोक संतप्त परिवारजनों और शुभचिंतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं।”

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल बी. सी. खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके निधन से देश ने एक विशिष्ट सैनिक, एक सक्षम प्रशासक और असाधारण ईमानदारी वाले एक राजनेता को खो दिया है। स्वर्णिम चतुर्भुज और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के माध्यम से भारत के सड़क बुनियादी ढांचे को बदलने की दिशा में उनका दूरदर्शी योगदान देश की विकास यात्रा में एक मील का पत्थर बना रहेगा। हाल ही में देहरादून की अपनी यात्रा के दौरान मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला था; उस समय हमने लोकसभा में पूर्व सहकर्मी के रूप में अपने जुड़ाव को स्नेहपूर्वक याद किया। दुख की इस घड़ी में, मैं उनके परिवार, उनके अनगिनत प्रशंसकों और उत्तराखंड की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी जी का निधन उत्तराखंड एवं भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। तीन दशकों से अधिक समय तक सेना में अपनी सेवाएं देने वाले बीसी खंडूरी जी आजीवन राष्ट्र प्रथम के संकल्प के प्रति समर्पित रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। शोक की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने बड़े अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ देश और समाज की सेवा की। उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय था। उनके शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

    Share:

  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर (Over the demise of former Uttarakhand Chief Minister Bhuvan Chandra Khanduri) दुख जताया (Expressed Grief) । पीएम मोदी ने मंगलवार को भुवन चंद्र खंडूरी के साथ मुलाकात की पुरानी फोटो भी शेयर करते हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved