img-fluid

राजकुमार हिरानी के बेटे वीर की होगी एक्टिंग की दुनिया में एंट्री, वेब सीरीज से करेंगे डेब्यू

May 20, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी (Director Rajkumar Hirani) ने ‘मुन्ना भाई MBBS’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब वह अपने सबसे करीबी शख्स को लॉन्च करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उनके बेटे वीर हिरानी (Veer Hirani) जल्द अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि वीर हिरानी वेब सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। साइबर क्राइम पर आधारित इस ड्रामा सीरीज का हाल ही में पोस्टर लॉन्च किया गया। सीरीज में वीर के साथ विक्रांत मैसी, अरशद वारसी और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह प्रोजेक्ट सिर्फ वीर हिरानी का ही नहीं, बल्कि राजकुमार हिरानी का भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। सीरीज में अरशद वारसी एक पुराने सोच वाले पुलिस अफसर की भूमिका निभाएंगे, जबकि वीर एक युवा और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे, जो साइबर तकनीक की मदद से केस सुलझाता है।


  • रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 वर्षीय वीर हिरानी थिएटर की दुनिया में पहले से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने हाल ही में लंदन की प्रतिष्ठित रॉयल अकेडमी ऑफ ड्रामाटिक आर्ट (RADA) से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की है। इसी संस्थान से एंथनी हॉपकिन्स, टॉम हिडलस्टन, फीबी वॉलर-ब्रिज और एलन रिकमैन जैसे कलाकार भी पढ़ चुके हैं।

    वीर हिरानी लंबे समय से शॉर्ट फिल्में बनाने में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने ‘रिटर्न गिफ्ट’ नाम की शॉर्ट फिल्म से निर्देशन की शुरुआत की थी। इस फिल्म का प्रीमियर हैदराबाद में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के 18वें संस्करण में हुआ था।

    थिएटर में भी वीर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने ‘लेटर्स ऑफ सुरेश’ नाम के नाटक से स्टेज डेब्यू किया था, जिसका निर्देशन प्रसिद्ध थिएटर डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान ने किया था। इस नाटक में वीर ने करीब 35 मिनट लंबा मोनोलॉग प्रस्तुत किया, जिसे थिएटर की दुनिया में बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा था।

    अब तक लाइमलाइट से दूर रहने वाले वीर हिरानी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह अपने पिता की तरह इंडस्ट्री में अलग पहचान बना पाते हैं।

    Share:

  • PM मोदी इटली पहुंचे, जॉर्जिया मेलोनी बोली-रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त, वायरल हुई नई सेल्फी...

    Wed May 20 , 2026
    रोम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने पांच देशों के व्यापक यूरोपीय दौरे (European Tours) के आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर मंगलवार शाम इटली (Italy) पहुंच गए हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के विशेष निमंत्रण पर हो रहा यह दौरा पीएम मोदी का इटली का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा है. इटली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved