img-fluid

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की संदग्धि मौत, कमरे में मिला शव

May 20, 2026

ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) के एक अधिकारी की संदिग्ध हालात में डेड बॉडी मिली है. पुलिस ने मंगलवार को चटगांव (Chittagong) के खुल्शी इलाके में स्थित भारत के सहायक उच्चायोग (Assistant High Commission) के कार्यालय से एक भारतीय नागरिक का शव बरामद किया. इस व्यक्ति का नाम नरेंद्र है. हरियाणा के रहने वाले नरेंद्र चटगांव स्थित भारतीय उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर थे. उनके मौत के वजहों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 35 वर्ष के नरेंद्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे. पहले वहां मौजूद दूसरे अधिकारियों ने अपने स्तर पर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने हाई कमीशन के एक कमरे से नरेंद्र की बॉडी बरामद की।


  • मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है, उनके पिता का नाम राम निवास है और वे हरियाणा के रहने वाले थे। चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली ने बताया कि नरेंद्र उस कार्यालय में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे।

    CMP कमिश्नर के अनुसार दूतावास के अधिकारियों को शुरुआत में नरेंद्र के कमरे से कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया. पुलिस अधिकारियों के हवाले से बांग्लादेश की न्यूज वेबसाइट ने बताया कि पुरानी वीजा सेंटर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर मौजूद एक डेटा एंट्री रूम के बाथरूम के दरवाजे के सामने शव मिला. चट्टगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के जनसंपर्क सहायक आयुक्त अमिनुर राशिद ने बताया, “हमें शुरू में शक है कि अधिकारी की मौत रात के समय किसी वक्त बाथरूम जाते हुए हुई होगी. हालांकि मौत की सही वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चट्टगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि जांच में अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम जांच के बाद ही पता चलेगा। CMP के उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) अमीरुल इस्लाम ने को बताया कि इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा और पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

    Share:

  • राजकुमार हिरानी के बेटे वीर की होगी एक्टिंग की दुनिया में एंट्री, वेब सीरीज से करेंगे डेब्यू

    Wed May 20 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी (Director Rajkumar Hirani) ने ‘मुन्ना भाई MBBS’, ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब वह अपने सबसे करीबी शख्स को लॉन्च करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उनके बेटे वीर हिरानी (Veer Hirani) जल्द अभिनय की दुनिया में कदम रखने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved