img-fluid

पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी के दावे निकले झूठे, जिन एयरबेस को तबाह बताया वे मौजूद ही नहीं, हो रही फजीहत

May 20, 2026

इस्लामाबाद। पिछले साल पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले (Terrorist attacks) के बाद भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) चलाया, जिसने पाकिस्तान की रणनीति को बड़ा झटका देने का दावा किया गया। वहीं पाकिस्तान की ओर से इसे रोकने के लिए जवाबी हमलों की बात कही गई।

पाकिस्तान ने अपनी इस कथित कार्रवाई को ‘ऑपरेशन बुनियान उल मरसूस’ नाम दिया था। इस दौरान पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के हवाई क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश की थी। 10 मई 2025 को पाकिस्तानी सेना की ओर से ‘फतह-1’ रॉकेट दागने की कोशिश का भी दावा किया गया, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही निष्क्रिय कर दिया था।


  • वायरल वीडियो और दावे
    इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कैप्टन मुनीब जमाल नामक अधिकारी यह दावा करते नजर आते हैं कि 10 मई को उनकी मिसाइलों ने भारत के दो एयरबेस को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि राजौरी और मामून एयरबेस को उड़ाने का लक्ष्य दिया गया था और इसे पूरा किया गया।

    हालांकि इन दावों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारी के अनुसार जिन ठिकानों का जिक्र किया जा रहा है, उनमें से एक राजौरी जम्मू-कश्मीर का जिला है, जहां कोई वायुसेना एयरबेस मौजूद नहीं है। वहीं ‘मामून’ पंजाब के पठानकोट क्षेत्र में स्थित एक सैन्य छावनी है, जिसे एयरबेस के रूप में परिभाषित नहीं किया जाता।

    सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
    इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि जिन ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया जा रहा है, उनका वास्तविक अस्तित्व ही सवालों में है। कुछ लोगों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि इन “काल्पनिक एयरबेस” को खोजने के लिए अब मैपिंग टूल्स तक का सहारा लेना पड़ रहा है।

    Share:

  • IPL 2026 : 10 छक्के, 7 चौके और 38 गेंद में 93 रन, वैभव सूर्यवंशी ने LSG को धो डाला, बनाए महारिकॉर्ड

    Wed May 20 , 2026
    जयपुर. इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में वैभव सूर्यवंशी( Vaibhav Sooryavanshi) का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने मंगलवार (19 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने पूरे सवाई मानसिंह स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया. 221 रन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved