
मैच के दौरान वैभव ने शुरुआत थोड़ी संभलकर की, लेकिन जैसे ही उन्होंने लय पकड़ी, फिर मैदान के हर कोने में शॉट्स बरसने लगे। उनकी पारी में कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे, जिसने विरोधी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी।
“मैं सिर्फ अपना खेल खेल रहा हूं” -वैभव सूर्यवंशी
मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए वैभव ने कहा कि वह किसी दबाव या चर्चाओं में नहीं आते। उन्होंने साफ कहा कि उनका फोकस सिर्फ अपने खेल पर है। उनके मुताबिक, पिच को समझने और सही समय पर आक्रामक होने की रणनीति ही उनकी सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह शुरुआत में जल्दबाजी नहीं करते, बल्कि विकेट पर समय बिताकर फिर बड़े शॉट खेलते हैं। उनके अनुसार, यही तरीका उन्हें लगातार बड़ी पारियां खेलने में मदद कर रहा है।
“यह तो बस शुरुआत है” -युवा स्टार का बड़ा बयान
लगातार तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने आत्मविश्वास से कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अगर उनका करियर लंबा चलता है तो वह और भी बड़े प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह मीडिया या बाहरी चर्चाओं पर ध्यान नहीं देते। उनके लिए सबसे जरूरी है मैदान पर प्रदर्शन और टीम के लिए योगदान।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved