img-fluid

इन्दौर: सुबह-सुबह जिंसी में 20 से ज्यादा मकानों में तोडफ़ोड़

May 21, 2026

अधिकांश लोगों ने मकान के हिस्से तोड़ लिए… बचे-खुचे तोडऩे पहुंची निगम की टीम

इन्दौर। जिंसी (Jinsi ) से लक्ष्मीबाई प्रतिमा (Lakshmibai statue) तक बनने वाली सडक़ के लिए नगर निगम (Municipal council) ने पिछले दिनों क्षेत्र में मुनादी कर रहवासियों को चेताया था कि वे अपने स्तर पर बाधक मकान, दुकानों के हिस्से हटा लें। इसके चलते बड़ी संख्या में कई लोगों ने बाधक निर्माण हटा लिए थे, लेकिन 20 से ज्यादा बड़ी बिल्डिंगों के हिस्से नहीं हटाए गए थे, जिसकेे चलते आज सुबह-सुबह निगम का रिमूवल अमला कई संसाधनों के साथ क्षेत्र में पहुंचा और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी।


  • काली मस्जिद जिंसी क्षेत्र से नगर निगम लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल तक 60 फीट चौड़ी सडक़ और 80 फीट चौड़ा पुल बना रहा है। इसके लिए पुल का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरी ओर बाधाएं हटाने के लिए निगम ने पीली जीपों की मदद से जिंसी क्षेत्र में कई बार मुनादी कर रहवासियों को अपने स्तर पर बाधाएं हटाने को कहा था, जिसके चलते करीब 80 से 90 लोगों ने अपने मकान, दुकान के बाधक हिस्से हटा लिए, लेकिन 20 से ज्यादा बड़े मकानों के बाधक हिस्से नहीं हटाए गए थे। आज सुबह आला अधिकारियों के निर्देश पर निगम का रिमूवल अमला क्षेत्र मेें कार्रवाई के लिए पहुंचा। सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे के मुताबिक 20 से ज्यादा मकानों के हिस्से बाधक हैं और इसके लिए चार जेसीबी, चार पोकलेन मशीनों के साथ-साथ रिमूवल के कई कर्मचारियों को तैनात कर तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जा रही है। इनमें कई बड़े मकान भी हैं, जिन्हें पोकलेन की मदद से तोड़ा जा रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई के बाद तुरंत ही क्षेत्र से मलबा हटाने का काम भी शुरू किया जाएगा, ताकि वहां आवागमन में रहवासियों को दिक्कत ना हो। इसके साथ ही इसी सप्ताह से सडक़ निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल आसपास के हिस्सों में तैनात किया गया था। कार्रवाई देखने के लिए क्षेत्र के लोगों का हुजूम वहां जमा हो रहा था, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने हटाया।

    धर्मस्थल के निर्माण को छोड़ा, हटाने का काम प्रशासन देखें
    नगर निगम द्वारा आज जब जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक की सडक़ को चौड़ा करने के लिए निर्माण हटाए जा रहे थे तो उसमें इस मार्ग पर मौजूद धर्मस्थल के निर्माण को हटाने से निगम की टीम बच गई। निगम के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को चि_ी लिखकर धर्मस्थल का निर्माण हटाने की कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इन अधिकारियों द्वारा खुद यह निर्माण नहीं हटाया गया। इसके पहले भी बड़ा गणपति चौराहा से लेकर राजबाड़ा तक बनाई गई सडक़ के धर्मस्थल के निर्माण अभी तक सडक़ की चौड़ाई की परिधि में कायम है। संजय सेतु से चंद्रभागा तक बनाई गई सडक़ में भी ऐसे निर्माण कायम है। अब इस सडक़ में भी इन निर्माणों को कायम रखने का आधार बना दिया गया है।

    Share:

  • पीथमपुर में आग, 100 मजदूर बचाए

    Thu May 21 , 2026
    पीथमपुर। औद्योगिक नगरी (Industrial City) पीथमपुर (Pithampur) में आज सुबह प्लास्टिक बैग (plastic bag) कंपनी में भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में 100 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग स्क्रैप यार्ड में रखे थिनर और पेंट के ड्रमों से शुरू हुई। फिलहाल घटना में किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved