img-fluid

सांसद को बुलाए बिना लोगों को घर बांटने लगीं BJP MLA, हाथापाई पर आई नौबत, फिर बहाए आंसू

May 21, 2026

डेस्क: कर्नाटक के निप्पाणी में आवास वितरण कार्यक्रम में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, बीजेपी विधायक शशिकला जोल्ले भावुक होकर रो पड़ीं. बेलगावी जिले के निप्पाणी तालुका के पट्टणकुडी गांव में आयोजित आवास वितरण कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया.

यह कार्यक्रम आश्रय योजना के तहत लाभार्थियों को लॉटरी प्रणाली के जरिए मकान वितरित करने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें आश्रय समिति के अधिकारी और सदस्य मौजूद थे. योजना के तहत करीब 950 मकान शामिल थे, जिनमें से लगभग 800 मकानों का वितरण किया जा रहा था, जबकि शेष मकानों के लिए आवेदन आमंत्रित करने की तैयारी थी.


  • विवाद उस समय शुरू हुआ जब BUDA चेयरमैन और चिक्कोडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मणराव चिंगाले अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे और मकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए. चिंगाले ने आरोप लगाया कि मकानों के वितरण में अनियमितताएं और भेदभाव किया जा रहा है और चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सांसद प्रियंका जारकीहोली को कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया गया.

    इसी बात को लेकर निप्पाणी की बीजेपी विधायक शशिकला जोल्ले और लक्ष्मणराव चिंगाले के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव में बदल गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए चिंगाले को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले गई. हंगामे के चलते अधिकारियों ने बीच में ही आवास वितरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया.

    कार्यक्रम रद्द होने के बाद विधायक शशिकला जोल्ले महिलाओं और लाभार्थियों से बात करते हुए भावुक हो गईं और रो पड़ीं. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कई परिवार अपने बच्चों के लिए घर पाने का सपना लेकर यहां आए थे, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

    Share:

  • डिश टीवी ने ‘VZY एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम’ लॉन्च किया, जो भारत में मनोरंजन देखने का अनुभव बनाएगा आसान

    Thu May 21 , 2026
    ~ यह एक ऐसा जुड़ा हुआ मनोरंजन प्लेटफ़ॉर्म है, जो स्ट्रीमिंग ऐप्स, लाइव टीवी और प्रीमियम स्मार्ट टीवी अनुभव को एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है। इसे आप मोबाइल और स्मार्ट टीवी दोनों पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। ~ भारत, मई 2026: भारत में लोग अब मनोरंजन के लिए कई अलग-अलग ऐप्स, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved