img-fluid

पायलट ने दी इंजन में आग की सूचना : बेंगलुरु-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

May 22, 2026

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेंगलुरु (Bengaluru) से आ रहे एअर इंडिया (Air India) के एक यात्री विमान में तकनीकी खराबी के चलते ‘फुल इमरजेंसी’ (Emergency) घोषित करनी पड़ी.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह आपातकालीन स्थिति एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 2802 (बेंगलुरु से दिल्ली) के साथ बनी. हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान को दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे नंबर 29R पर सुरक्षित उतार लिया गया है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.


  • एयरसाइड ऑपरेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट (ODM) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और विमान की जांच की गई. हालांकि शुरुआती निरीक्षण में विमान में आग लगने जैसी कोई स्थिति सामने नहीं आई.

    विमानन सूत्रों के अनुसार, हवा में उड़ान के दौरान विमान के पायलट ने अचानक इंजन में आग लगने का अलर्ट जारी किया और एटीसी (ATC) से तुरंत लैंडिंग की अनुमति मांगी. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत हाई अलर्ट पर आ गया और रनवे के पास फायर टेंडर और आपातकालीन टीमों को तैनात कर दिया गया.

    बताया जा रहा है कि तकनीकी समस्या की आशंका के चलते विमान को रनवे से हटाकर स्टैंड तक ले जाने के लिए टोइंग की जरूरत पड़ी. सुरक्षा मानकों के तहत विमान को रनवे पर ही रोका गया और पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की गई.

    अधिकारियों के अनुसार, इस घटना का दिल्ली एयरपोर्ट के सामान्य संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. उड़ानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही.

    Share:

  • Britain: रेडियो पर चली किंग चार्ल्स की मौत की खबर, मचा हड़कंप, फेक न्यूज के लिए चैनल ने मांगी माफी

    Fri May 22 , 2026
    नई दिल्ली. ब्रिटेन (Britain) में उस वक्त अचानक हड़कंप (Uproar) मच गया जब एक रेडियो स्टेशन (Radio Station) ने गलती से किंग चार्ल्स III (King Charles III) की मौत का ऐलान कर दिया. इसका ऐलान होते ही पूरे देश में हड़कंप मच गया. हालांकि थोड़ी ही देर बाद साफ हो गया कि यह खबर पूरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved