
इंदौर। भाजपा (BJP) नगर अध्यक्ष ( City President) सुमित मिश्रा ( Sumit Mishra) को तबियत बिगड़ने के बाद शहर के ज्युपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार उन्हें दिल से संबंधित गंभीर समस्या (heart blockage) के कारण अस्पताल ले जाया गया। जहां से आज वे अपनी पत्नी और परिजनों के साथ सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि वे अब अपना इलाज एस्कार्ट अस्पताल में कराएंगे। उनके हार्ट में एक ब्लाकेज 90 प्रतिशत और दूसरा 50 प्रतिशत है। एस्कार्ट अस्पताल दिल्ली में उनकी एंजियोप्लास्टी होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved