
नई दिल्ली । हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के इतिहास में कई ऐसे गीत (Song) बने जिन्होंने सिर्फ मनोरंजन नहीं किया बल्कि लोगों की भावनाओं (Emotions) को भी गहराई से छुआ। कुछ गीतके पीछे छिपी कहानियां (stories hidden)उन्हें और भी खास बना देती हैं। ऐसा ही एक सदाबहार गीत था “दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर”, जिसे सुनते ही आज भी लोगों के दिलों में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। इस गीत के पीछे छिपा दर्द और भावनाएं इतनी सच्ची थीं कि इसकी शूटिंग के दौरान अभिनेता शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) तक अपने आंसुओं (Tears) को रोक नहीं पाए थे।
बताया जाता है कि इस गीत को मशहूर गीतकार हसरत जयपुरी ने अपने जीवन के सबसे दर्दनाक दौर में लिखा था। युवावस्था के दिनों में उन्हें अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से गहरा प्रेम हो गया था। उस दौर का प्यार आज की तरह खुलकर जताया नहीं जाता था। नजरों की खामोश बातें, छिपे हुए एहसास और कागज पर लिखे शब्द ही प्रेम का जरिया हुआ करते थे। हसरत भी अपने दिल की बात गीतों और खतों के जरिए जाहिर करते थे, लेकिन कभी खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं कर सके।
दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन धर्म अलग होने की वजह से उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं मिल सकी। धीरे-धीरे वक्त बीतता गया और वह दिन भी आ गया जब उस लड़की की शादी तय हो गई। जिस दिन उसकी डोली उठ रही थी, उसी दिन हसरत जयपुरी अपने टूटे हुए दिल के साथ बैठे थे। उनके पास ना कोई शिकायत थी और ना ही कोई रास्ता। उन्होंने अपने दर्द को शब्दों में ढालना शुरू किया और वही दर्द आगे चलकर हिंदी सिनेमा के सबसे भावुक गीतों में शामिल हो गया।
उन्होंने अपने एहसासों को इस तरह लिखा कि हर शब्द में बिछड़ने की कसक महसूस होने लगी। यादों को दुल्हन बनाकर दिल में बसाए रखने की भावना ने गीत को ऐसी गहराई दी कि सुनने वाला हर इंसान उससे जुड़ गया। बाद में यह गीत एक फिल्म में इस्तेमाल किया गया और अभिनेता शम्मी कपूर पर फिल्माया गया। जब शम्मी कपूर ने पहली बार गीत के बोल सुने तो वह उसकी भावनाओं में पूरी तरह डूब गए।
कहा जाता है कि शूटिंग से पहले उन्होंने इस गाने को करने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें डर था कि वह अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाएंगे। उन्हें महसूस हो रहा था कि अगर वह इस सीन में पूरी तरह उतर गए तो उनके आंसू निकल जाएंगे, जबकि दृश्य में रोने की जरूरत नहीं थी। गीत के शब्द और उसकी संवेदनाएं इतनी गहरी थीं कि वह खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। बाद में बड़ी मुश्किल से शूटिंग पूरी हुई और यह गीत फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा बन गया
समय बीतता गया लेकिन यह गीत लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहा। अधूरी मोहब्बत, बिछड़ने का दर्द और यादों को जिंदगी भर संभालकर रखने की भावना इस गीत में इतनी खूबसूरती से पिरोई गई कि यह सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं बल्कि प्रेम और त्याग की अमर कहानी बन गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved