
नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)के दमदार अभिनेता (Ajay Devgn) अपनी बहुआयामी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में एक्शनaction) रोमांस (romance)और कॉमेडी जैसे हर जॉनर में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अजय देवगन ने भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी और वहां भी दर्शकों के बीच जबरदस्त प्रभाव छोड़ा था।
साल 2006 में आई भोजपुरी फिल्म ‘धरती कहे पुकार के’ में अजय देवगन ने स्पेशल अपीयरेंस किया था। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सुपरस्टार Manoj Tiwari मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्बानी मुखर्जी भी अहम किरदार में थीं। फिल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया था।
फिल्म की कहानी एक ग्रामीण परिवेश पर आधारित थी, जहां एक गांव को एक अत्याचारी विलेन “वीर मंगिया” के जुल्मों से परेशान दिखाया गया। इसी संघर्ष में मनोज तिवारी और अजय देवगन मिलकर गांव की रक्षा करते हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं। अजय देवगन ने फिल्म में एक पुलिस अधिकारी एसपी कुणाल सिंह का किरदार निभाया था, जो कहानी में निर्णायक मोड़ लेकर आता है।
फिल्म का एक खास सीन आज भी दर्शकों को याद है, जिसमें मनोज तिवारी पर हमला होता है और अजय देवगन की एंट्री होती है। वह अपनी जान पर खेलकर उन्हें बचाते हैं और गुंडों का सामना करते हैं। यही सीन फिल्म का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था।
‘धरती कहे पुकार के’ सिर्फ अपनी कहानी के कारण ही नहीं, बल्कि अपने गानों और संगीत के कारण भी सुपरहिट रही। फिल्म के गाने मनोज तिवारी, पामेला जैन, मधुश्री, अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर, सोनू कक्कड़ और उदित नारायण जैसे बड़े गायकों ने गाए थे। संगीत निर्देशन धनंजय मिश्रा ने किया था और गीत विनय बिहारी ने लिखे थे।
फिल्म का बजट लगभग 2 करोड़ रुपये बताया जाता है, जबकि इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 7 करोड़ रुपये तक पहुंचा था, जिससे यह उस समय की सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में शामिल हो गई। IMDb पर भी फिल्म को अच्छी रेटिंग मिली है।
आज भी यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है और करोड़ों दर्शक इसे देख चुके हैं। टी-सीरीज के भोजपुरी चैनल पर मौजूद इस फिल्म को अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जो इसकी लोकप्रियता को साबित करता है।
कुल मिलाकर, अजय देवगन का यह भोजपुरी अवतार उनके करियर का एक अनोखा और यादगार हिस्सा बन गया, जिसने साबित किया कि असली स्टारडम भाषा या इंडस्ट्री का मोहताज नहीं होता।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved