img-fluid

इंदौर: प्रेम प्रसंग के चलते मेडिकल छात्र ने की थी आत्महत्या, मृतक के परिजनों लगाए गंभीर आरोप

May 22, 2026

इंदौर। इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी फाइनल ईयर के छात्र डॉक्टर अमन पटेल की आत्महत्या का मामला अब लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। अमन पटेल ने कुछ दिन पहले हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी थी। अब इस मामले में मृतक के परिजनों ने एक डॉक्टर छात्रा के साथ प्रेम संबंध और मानसिक तनाव को आत्महत्या की वजह बताया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।


  • दरअसल इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पीजी फाइनल ईयर छात्र डॉक्टर अमन पटेल, जो मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे, ने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अपने ही हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में मृतक के परिजनों ने अमन के साथ पढ़ने वाली एक डॉक्टर छात्रा का नाम सामने लाते हुए दावा किया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उसी को लेकर अमन मानसिक तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस द्वारा लगातार मृतक के परिजनों और उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं उस डॉक्टर छात्रा के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिसका नाम परिजनों द्वारा सामने लाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

    Share:

  • बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा होगी और पुख्ता, तेज हुआ बाड़बंदी का काम

    Fri May 22 , 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है. पश्चिम बंगाल से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा के उन संवेदनशील और खुले हिस्सों (Unfenced patches) में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बाड़ लगाने (Fencing) का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है, जो सालों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved