
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक ही थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी 4 साल से ज्यादा समय तक एक ही जगह पर पदस्थ नहीं हो सकेगा। डीजीपी कैलाश मकवाना (DGP Kailash Makwana) ने इसे लेकर आदेश दिए हैं।
डीजीपी कैलाश मकवाना ने भोपाल-इंदौर पुलिस कमिश्नर (Bhopal-Indore Police Commissioners) समेत सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को भी आदेश दिया है कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी एक ही जगह पर ज्यादा समय न बिताए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved