img-fluid

इंदौर का छावनी…70 फीट तक तोड़ा

May 23, 2026

इंदौर। नगर निगम और नेता नगरी के बीच यह सहमति बनी थी कि छावनी की सडक़ को 60 फीट की चौड़ाई में बनाया जाएगा। कल जब नगर निगम द्वारा रिमूवल किया गया तो इस सडक़ का निर्माण 70 फीट की चौड़ाई में करने की व्यवस्था कर ली गई है।
मधुमिलन चौराहा से लेकर छावनी की जगन्नाथ धर्मशाला तक बनाई जाने वाली इस सडक़ की चौड़ाई 80 फीट थी। क्षेत्र के लोगों के विरोध के बाद इस सडक़ का निर्माण 60 फीट चौड़ाई में करने का फैसला हुआ था। कल निगम द्वारा रिमूवल किया गया तो उसके एक घंटा पहले नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल और अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर एक साथ इस सडक़ का दौरा करने के लिए निकले।


  • इसके बाद उन्होंने निगम की रिमूवल टीम को निर्देश दिया कि रिमूवल की कार्रवाई इस तरह करना है कि सुबह से शाम तक में पूरा काम हो जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने राजनगांवकर को भी मौके पर तैनात कर दिया। इस स्थिति का परिणाम यह हुआ कि नगर निगम की टीम के द्वारा जब रिमूवल की कार्रवाई की गई तो इस कार्रवाई को इस तरह से अंजाम दिया गया कि मधुमिलन चौराहा से लेकर जगन्नाथ धर्मशाला तक 70 फीट चौड़ी सडक़ का निर्माण हो जाए। वैसे इस बारे में आधिकारिक तौर पर निगम का कोई अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है, लेकिन इशारों में हर बात कही जा रही है। वह तो इन अधिकारियों ने थोड़ी सी हिम्मत दिखाई होती तो यह सडक़ 80 फीट चौड़ाई में बनने की व्यवस्था ही हो जाती।

    Share:

  • मैच के बाद भी तनाव कायम, विराट कोहली और ट्रेविस हेड ने नहीं किया हैंडशेक

    Sat May 23 , 2026
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2026 का एक हाईवोल्टेज मुकाबला (high-voltage clash)उस समय सुर्खियों में आ गया, जब सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेले गए मैच में रन और रिकॉर्ड से ज्यादा चर्चा मैदान पर हुई दो दिग्गज खिलाड़ियों की तीखी नोकझोंक की होने लगी। राजीव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved