img-fluid

इंदौर: अधेड़ व्यक्ति द्वारा नाबालिक छेड़छाड़, लोगों की सतर्कता से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

May 23, 2026

इंदौर। इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।


  • दरअसल इंदौर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में देर रात सरवटे बस स्टैंड से एक घटना सामने आई है। जहां रहने वाली एक अनाथ नाबालिग लड़की, जिसके माता-पिता नहीं हैं और वह लंबे समय से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में ही रहती है, उसे एक व्यक्ति ने अपनी बातों में फंसाया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी पर बिठाकर परदेशीपुरा इलाके की तरफ ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की।

    इस हरकत को देखकर कुछ सजग नागरिकों ने दोनों को रोक लिया और आरोपी को पकड़कर तुरंत छोटी ग्वालटोली थाने लेकर आए। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अयाज के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद पर CM सम्राट चौधरी ने जताया भरोसा, दी ये जिम्मेदारी

    Sat May 23 , 2026
    पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने JDU के विधायक और आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य बनाया है। दरअसल, कुछ दिन पहले ही आनंद मोहन ने चेतन को मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद, सम्राट सरकार ने चेतन आनंद को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved