img-fluid

रीवा की घटना से जैन समाज उद्वेलित

May 25, 2026

साधु- संतों की सुरक्षा को ले कर देश भर में ज्ञापन

इंदौर. परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज (Shri Vidyasagarji Maharaj) की परम शिष्य आर्यिका माताजी (Aryika Mataji) पर रीवा में घटी हृदय विदारक घटना (हत्या) से समस्त समाज मे रोष व्याप्त है। देश भर का जैन समाज (Jain Community) उद्वेलित हे । उल्लेखनीय हे कि रीवा में विहार कर रही आर्यिका माताजी द्वय को वाहन चालक ने टक्कर मारी थी जिसमें उनका देवलोक गमन हो गया ।साधु -संतों के साथ ऐसी घटनाएं असहनीय है ।



  • इस घटना के विरोध में समग्र जैन समाज ने देश भर में रैली निकालकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन कर साधु – संतों को सुरक्षा प्रदान की मांग की गई ।

    समग्र जैन समाज के आव्हान पर राजवाड़ा से कलेक्टर कार्यालय तक मोन जुलूस निकाला गया । जिसमें प्रमुख रूप से दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल , आनंद गोधा , भरत मोदी , मनीष अजमेरा , कैलाश वेद , नवीन गोधा , हेमंत जैन , संजय जैन , नकुल पाटोदी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।

    हाथों में तख्तियां ले कर सैकड़ों समाज जन मोन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे । जंहा संतो की सुरक्षा को ले कर ज्ञापन दिया गया ।

    Share:

  • भारत की अग्रणी CAR T-सेल थेरेपी से ब्लड कैंसर मरीजों को दो साल तक राहत

    Mon May 25 , 2026
    बेंगलुरु (कर्नाटक). भारतीय ऑन्कोलॉजी देखभाल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, की मेड-इन-इंडिया CAR T-सेल थेरेपी ने आक्रामक ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों में देश की पहली ज्ञात दीर्घकालिक रोगमुक्ति हासिल की है। वर्ष 2022 में उपचार प्राप्त करने वाले सात मरीज अब दो वर्षों से अधिक प्रोग्रेशन-फ्री सर्वाइवल (PFS) पार कर चुके हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved