img-fluid

41 की उम्र में मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

May 26, 2026

डेस्क: टीवी की सबसे पॉपुलर और चहेती बहू ‘इशिता भल्ला’ यानी दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं. जी हां, एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ने फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की है. दिव्यांका ने 41 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, साथ ही बताया था कि जल्द ही उनके जीवन में नन्हे मेहमान के कदम पड़ने वाले हैं. शादी के करीब 10 साल बाद दिव्यांका और विवेक दहिया ने अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया है. दरअसल एक्ट्रेस ने दो बेटों को जन्म दिया है. हाल ही में अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी फैन्स के साथ शेयर किया था.



  • विवेक दहिया ने बेटों के जन्म की गुड न्यूज फैन्स को दे दी है. पोस्ट शेयर कर वो कैप्शन में लिखते हैं- ” आखिरकार इंतजार खत्म हुआ… “The Boys” आ गए हैं, और जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है. जितना हमने कभी सोचा भी नहीं था. मेरे करण-अर्जुन आ गए. Div और मैं, पेरेंटहुड के इस शानदार नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं. हमें आप सबके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.”

    विवेक दहिया ने जिस पोस्ट के साथ फैन्स को गुड न्यूज दी है, वो भी बहुत ही क्यूट है. नीले रंग के कपड़ों में दो बच्चे हैं, साथ ही लिखा है- हमने भगवान से खुशियां मांगी, उन्होंने कहा- डबल लो. हम जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं. एक्ट्रेस ने 6 महीने बाद ही प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. जिसके बाद मई के आखिर और जून में डिलिवरी डेट के बारे में भी बताया था. साथ ही प्रेग्नेंसी फेज को काफी एन्जॉय करती दिखीं. हाल ही में एक्ट्रेस का बेबी शॉवर भी हुआ था, जहां कपल को लोगों का भर-भरकर प्यार मिला था. साथ ही उनके फ्रेंड्स और फैमिली ने खूब सारे गिफ्ट्स दिए थे. अब फाइनली एक्ट्रेस की लाइफ कंप्लीट हो गई है. उनके घर एक नहीं, दो नन्हे मेहमान आए हैं.

    Share:

  • पंजाब में वोटिंग के साथ विवाद भी गरमाए, कांग्रेस प्रत्याशी पर हमले से भड़के नेता; सुरक्षा पर उठे सवाल

    Tue May 26 , 2026
    नई दिल्ली । पंजाब (Punjab) में निकाय चुनाव (Municipal Elections) के लिए मतदान (Voting) के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। राज्य के 103 निकायों में जारी मतदान प्रक्रिया के दौरान कई स्थानों से झड़प, हमले और विवाद (Controversy) की खबरें सामने आई हैं। एक ओर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved