img-fluid

पश्चिम बंगाल : BJP सांसद सौमित्र खान का बड़ा दावा, बोले- TMC के 50 विधायक और 30 सांसद बदल सकते हैं पाला…

May 27, 2026

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) अब अपने ही सांसदों-विधायकों (MP-MLA) के असंतोष का सामना कर रही है. एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की बैठक में बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार और टीएमसी के छह विधायक पहुंचे थे. अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और बांकुड़ा से सांसद सौमित्र खान (Soumitra Khan) ने बड़ा दावा कर दिया है.

बांकुड़ा सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि टीएमसी के करीब 50 विधायक अपनी पार्टी से नाराज हैं और 20 सांसद बीजेपी में आने के लिए तैयार हैं. उन्होंने दावा किया कि ये विधायक-सांसद बीजेपी के संपर्क में हैं और नेतृत्व से मंजूरी मिलते ही पाला बदलने को तैयार हैं. सौमित्र खान ने तो यहां तक कह दिया है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व अगर एक बार कह दे, तो टीएमसी नाम की कोई पार्टी नहीं बचेगी. हर कोई बीजेपी में आने को तैयार है.


  • सौमित्र खान ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला और पापी बताते हुए कहा कि पापियों को जेल जाना ही पड़ता है. उन्होंने कहा कि आज उनके घर के सामने बुल्डोजर खड़ा है. साल 2021 में उन्होंने (अभिषेक बनर्जी ने) बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर तुड़वाए थे. सौमित्र खान ने कहा कि पापियों को तुरंत परिणाम भुगतना चाहिए. उनको नरक में जाना चाहिए.

    सौमि्त्र खान ने यह दावा ऐसे समय किया है, जब पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद से ही टीएमसी अपने ही नेताओं की नाराजगी से जूझ रही है. बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार को टीएमसी ने लोकसभा में चीफ व्हिप के पद से हटा दिया था. काकोली को इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी थी. काकोली घोष एक दिन पहले ही टीएमसी के आधा दर्जन विधायकों के साथ सीएम शुभेंदु की प्रशासनिक मीटिंग में भी शामिल हुई थीं.

    टीएमसी ने खारिज किया दावा
    टीएमसी ने सौमित्र खान के दावे को खारिज कर दिया है. टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने सौमित्र खान के दावे को खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से गलत है. सौमित्र खान और बीजेपी गलत बात फैला रहे हैं. ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में टीएमसी के कई सांसद विधायक और नेता खुलकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं.

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 12 और टीएमसी को 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी. कांग्रेस को भी एक सीट पर जीत मिली थी. अब सौमित्र खान ने 20 सांसदों के पाला बदलने को तैयार होने का दावा कर टीएमसी की टेंशन बढ़ा दी है. अयोग्यता से बचने के लिए जरूरी है कि पाला बदलने वाले सांसदों की संख्या कम से कम 20 हो.

    Share:

  • तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका, दो दिनों में चौथे विधायक ने छोड़ी सदस्यता

    Wed May 27 , 2026
    चैन्नई। तमिलनाडु की राजनीति (Tamil Nadu Politics) में उठापटक लगातार तेज होती जा रही है। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) को मंगलवार को एक और बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के बागी विधायक ई. सुबैया (e. Subaiya) ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बीते दो दिनों में यह चौथा इस्तीफा है, जिससे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved