img-fluid

राशन की कालाबाजारी की तो होगी सर्जिकल स्ट्राइक, ये है प्लान

May 27, 2026

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी राशन की चोरी, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए दिल्ली सरकार और RBI ने एक नया डिजिटल प्लान बनाया है. जिसके मुताबिक ‘डिजिटल करेंसी’ के जरिए राशन चोरी और कालाबाजारी रोकने की तैयारी है. आइए आपको बताते हैं क्या है RBI और दिल्ली सरकार का CBDC प्लान?

दिल्ली सरकार के मुताबिक अब दिल्ली में डिजिटल करेंसी के जरिए सरकारी राशन मिलेगा. सरकार ने यह कदम PDS सिस्टम के तहत मिलने वाले सरकारी राशन की कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया है.

जानकारी के अनुसार इस डिजिटल करेंसी का नाम सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) है और इसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किया जाएगा. सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी की मूल्य सामान्य फिजिकल करेंसी जितना ही होगा. लेकिन इसका इस्तेमाल केवल सरकारी राशन की दुकान पर ही किया जा सकता है.

दिल्ली सरकार के मुताबिकराशन कार्ड धारकों को उनकी राशन पात्रता के अनुसार उसके रजिस्टर्ड फोन नंबर से जुड़े एक वॉलेट में डिजिटल करेंसी क्रेडिट की जाएगी. यानी जिस राशन कार्ड उपभोक्ता को जितना राशन मिलना चाहिए. उसकी कीमत के हिसाब से डिजिटल करेंसी उसके CBDT वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. जिसके जरिए वो किसी भी PDS राशन की दुकान से अपने लिए आवंटित राशन ले सकते हैं.


  • दिल्ली सरकार के मुताबिक राशनकार्ड होल्डर किसी भी अधिकृत PDS राशन की दुकान पर जाकर राशन की मांग कर सकता है. वहां मौजूद कर्मचारी वैरिफिकेशन के बाद या तो उपभोक्ता POS मशीन से QR कोड स्कैन करके या फिर रजिस्टर नंबर पर SMS के जरिए आए OTP के द्वारा पेमेंट कर सकता है. यह राशि उपभोक्ता के CBDT वॉलेट से डेबिट हो जाएगी.

    अभी तक सरकार लाभार्थियों तक सब्सिडी DBT यानी उपभोक्ता के बैंक खाते में डायरेक्टर ट्रांसफर के जरिए पहुंचा रही थी. उपभोक्ता उस राशि का अपने मन मुताबिक इस्तेमाल कर सकता था. लेकिन ये CBDC डिजिटल करेंसी सिस्टम एकदम अलग है. इस करेंसी का इस्तेमाल केवल राशन खरीदने के लिए ही किया जा सकता है. लाभार्थी चाहकर भी राशन के अलावा किसी अन्य चीज या निजी खर्च में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

    जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार ने मौजूदा समय में तकरीबन 15.46 लाख राशनकार्ड जारी किए हुए हैं. इनके तहत लाभार्थियों की संख्या 64.93 लाख है. जिन तक राशन पहुंचाने के लिए 1943 केंद्र या दुकानें हैं. दिल्ली सरकार की योजना है कि आने वाले समय में इन सभी राशन डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स पर CBDC डिजिटल करेंसी को लागू किया जाए. ताकि असली लाभार्थी तक राशन पहुंच सके.

    शुरुआत में दिल्ली में सरकारी फ्री राशन के तहत मिलने वाले गेहूं और चावल के लिए CBDC डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन बाद में चीनी भी इसी डिजिटल पेमेंट सिस्टम के तहत डिस्टीब्यूट कि जाने की योजना है.

    Share:

  • गुजरात : पत्नी पसंद नहीं थी तो 50 हजार में बेच दिया, फिर दर्ज कराया मिसिंग केस...

    Wed May 27 , 2026
    बनासकांठा. गुजरात (Gujarat) में बनासकांठा (Banaskantha) के पालनपुर में पत्नी (wife) को 50 हजार रुपये में बेचने (sold) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी निकेश पटेल ने अपनी पत्नी को दोस्तों की मदद से अन्य लोगों को बेच दिया. इसके बाद आरोपी ने पालनपुर पश्चिम पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी (missing person) की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved