img-fluid

गुजरात : पत्नी पसंद नहीं थी तो 50 हजार में बेच दिया, फिर दर्ज कराया मिसिंग केस…

May 27, 2026

बनासकांठा. गुजरात (Gujarat) में बनासकांठा (Banaskantha) के पालनपुर में पत्नी (wife) को 50 हजार रुपये में बेचने (sold) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी निकेश पटेल ने अपनी पत्नी को दोस्तों की मदद से अन्य लोगों को बेच दिया. इसके बाद आरोपी ने पालनपुर पश्चिम पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी (missing person) की शिकायत भी दर्ज करवाई.

पुलिस जांच के दौरान युवती को बरामद कर पूछताछ की गई, जिसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि निकेश पटेल ने अपने साथी संजय ठाकोर, अशोक ठाकोर और सचिन दरबार के साथ मिलकर विवाहिता को 50 हजार रुपये में बेच दिया था. आरोप है कि उन्होंने महिला के गहने पहले ही छीनकर बेच दिए थे और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था.


  • पालनपुर पश्चिम पुलिस के पीआई आर.के. पटेल और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी निकेश पटेल पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

    जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी निकेशभाई वनलालभाई पटेल अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था. इसलिए उसने अपने मित्रों के साथ मिलकर उसे अन्य व्यक्तियों को ₹50,000 में बेच दिया था. इसके बाद आरोपी ने पत्नी के गुम होने की झूठी शिकायत भी दर्ज करवाई थी.

    पुलिस ने तकनीकी और मानवीय जांच के आधार पर महिला को खोज निकाला तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

    Share:

  • फ्रांस में बच्चों के यौन शोषण मामले पर बड़ा खुलासा, पेरिस में दुर्लभ सार्वजनिक सुनवाई

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली । फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) में बच्चों के साथ कथित यौन शोषण (Sexual Exploitation) के एक बेहद गंभीर मामले (Extremely serious matters) ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस संवेदनशील प्रकरण में पहली बार सार्वजनिक ट्रायल (Public Trial) की शुरुआत की गई है, जो सामान्य परिस्थितियों से अलग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved