img-fluid

महू-इंदौर डेमू के इंजन से उठा धुआं, हरनिया खेड़ी पर यात्री घबराकर उतरे; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन

May 27, 2026

इंदौर। महू (Mhow) से इंदौर (Indore) जा रही डेमू ट्रेन (DEMU Train) के इंजन से सोमवार को अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना हरनिया खेड़ी स्टेशन (Harniya Khedi Station) पर हुई।

घबराकर पटरियों पर उतरे यात्री
इंजन से धुआं निकलता देख यात्री घबराहट में ट्रेन से नीचे उतर आए। प्लेटफॉर्म और पटरियों पर भीड़ जमा हो गई। फोटो में साफ दिख रहा है कि कई यात्री ट्रेन से उतरकर इंजन की तरफ देख रहे हैं।


  • 20 मिनट तक प्रभावित रहा संचालन
    सूचना पर रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा। जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठा था। जांच के बाद ट्रेन को इंदौर के लिए रवाना कर दिया गया।

    Share:

  • PM मोदी की मितव्ययिता की अपील पर मारुति सुजुकी में लागू किया वर्क फ्रॉम होम

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी (Country Largest Car Maker) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) (Maruti Suzuki India Limited – MSIL) ने वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) को लागू कर दिया है। सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कहा कि कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मितव्ययिता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved