
इंदौर। इंदौर के पलासिया चौराहे के पास स्थित अशोक टेंट हाउस में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि उसके पास मौजूद देसी कली क्षेत्र तक पहुंच गई। हादसे में टेंट हाउस में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। स्थानीय रहवासियों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved