img-fluid

MP : उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, कई खिड़कियों के कांच टूटे; अब CCTV फुटेज खंगाल रही RPF की टीम

May 27, 2026

उज्जैन. उज्जैन (Ujjain) में बीते सोमवार शाम सात बजे के करीब वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) पर अचानक पथराव होने लगा, जिसमें करीब चार-पांच खिड़कियों (Windows) के कांच फूट गए। घटना की जानकारी लगने पर ट्रेन में पहुंचकर जांच की गई। यह घटना हरिफाटक ब्रिज के नीचे हुई है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज।किया है।

आरपीएफ (RPF ) पुलिस के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन के गुजरने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पथराव कर दिया, जिससे कोच का कांच टूट गया। घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।


  • संयुक्त रूप से मामले की जांच जारी
    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस और आरपीएफ संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे सुरक्षा से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

    गदा पुलिया रेलवे ट्रैक के समीप हुई घटना
    सुपर फास्ट वंदे भारत ट्रेन पर उज्जैन रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर गदा पुलिया के समीप पथराव हुआ। रेल प्रशासन घटना के बाद सकते में आ गया और कैमरे चेक कर अज्ञात आरोपियों का पता किया जा रहा है। इस तरह वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किए जाने की बड़ी घटना है। बताया जा रहा है कि इटारसी, भोपाल होते हुए उज्जैन आ रही वंदे भारत ट्रेन पर गदा पुलिया से नीलगंगा रेलवे ट्रैक के बीच पथराव हुआ था।

    पीआरओ व आरपीएफ थाना प्रभारी का बयान
    आरपीएफ थाना प्रभारी, नरेंद्र यादव ने कहा कि किसी को भी चोट नहीं आई, लेकिन पांच कोच की खिड़कियों को नुकसान हुआ है। अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। कैमरे चेक कर आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं, रेलवे के पीआरओ मुकेश कुमार ने कहा कि अभी मुझे इस बारे में कोई जानकारी नही है।

    Share:

  • Formula Emerges for Shivakumar's Elevation in Karnataka; Here's What Siddaramaiah Stands to Gain...

    Wed May 27 , 2026
    Bengaluru: The long-standing power struggle between Siddaramaiah and D.K. Shivakumar within the Karnataka Congress appears to be moving towards a potential resolution via a specific formula. According to sources, Chief Minister Siddaramaiah is set to be allotted a Rajya Sabha seat and assigned a significant role at the national level, while his son, Dr. Yathindra […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved