img-fluid

Samsung S27 Ultra पर भारी पड़ेगा S27 Pro का कैमरा! लीक ने बढ़ाई हलचल

May 27, 2026

डेस्क: अगले साल सैमसंग प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा उलटफेर कर सकती है, हाल ही में एक लीक रिपोर्ट से इस बात का पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एस27 सीरीज में प्रो मॉडल की एंट्री हो सकती है. Samsung Galaxy S27 Pro को लेकर लीक हुई डिटेल में इस बात का दावा किया गया है कि इस फोन का कैमरा इस सीरीज में उतारे जाने वाले Galaxy S27 Ultra से भी बेहतर और एडवांस टेलीफोटो कैमरा ऑफर करेगा. गैलेक्सी एस27 प्रो में कंपनी की नई All Lenses on Prism कैमरा तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, आसान भाषा में समझें तो अल्ट्रा मॉडल के कैमरे की तुलना ये नई तकनीक कम रोशनी (Low-Light) में कहीं ज्यादा ब्राइट और साफ तस्वीरें खींचने में सक्षम होगी.


  • एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि फ्लैगशिप गैलेक्सी S27 अल्ट्रा के मुकाबले सैमसंग गैलेक्सी एस27 प्रो मॉडल ग्राहकों को बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस देगा. खबर है कि साउथ कोरियन टेक कंपनी प्रो मॉडल में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का ऑल लेंस ऑन प्रिज्म कैमरा देगी, जबकि अगले साल के अल्ट्रा हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का कन्वेंशनल टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है.

    सैमसंग गैलेक्सी S27 प्रो का ALoP लेंस 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम कैपेबिलिटी देगा, जबकि गैलेक्सी S27 अल्ट्रा का टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल ज़ूम कैपेबल होगा. दोनों स्मार्टफोन के कैमरा कॉन्फ़िगरेशन में यही मुख्य अंतर है. दोनों स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा होगा, जिसके साथ एक ही अल्ट्रावाइड कैमरा होगा. एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी S27 प्रो में 6.47 इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि प्रो मॉडल में अल्ट्रा मॉडल की तरह S पेन स्टाइलस का सपोर्ट नहीं होगा.

    Share:

  • खाड़ी संकट का उड़ानों पर पड़ा असर, AI ने घरेलू रूट पर कम की उड़ान

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी तनाव और फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी तथा कमी का असर अब हवाई उड़ानों पर पड़ने लगा है. इस बीच एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने आज बुधवार को ऐलान किया कि कंपनी जून और अगस्त 2026 के बीच कुछ घरेलू रूटों पर उड़ान को अस्थायी रूप कम करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved