img-fluid

इन्दौर: पानी की कमी से अब सुविधाघर भी बंद होने लगे

May 27, 2026

निगम मुख्यालय स्थित सुविधाघर में भी पानी नहीं

इन्दौर। शहर (Indore) में पानी के संकट (water hazard) के कारण अब तक तो लोगों के घरों पर ही समस्या थी लेकिन अब नगर निगम (Municipal council) द्वारा संचालित सुविधाघर (public toilets) पर भी समस्या आना शुरू हो गई है। नगर निगम के मुख्यालय स्थित सुविधाघर को पानी नहीं होने के कारण बंद कर दिया गया है।



  • इस समय एक तरफ जहां स्वच्छता का सर्वेक्षण चल रहा है और नगर निगम के द्वारा स्वच्छता के सभी मानक पूरे करने पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर की बादशाहत को कायम रखा जा सके, वहीं दूसरी तरफ पानी के संकट के कारण स्थिति भी खराब हो रही है। नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए शहर में बहुत सारे स्थान पर सुलभ शौचालय के रूप में सुविधाघर बनाए गए हैं। यह सुविधाघर पानी नहीं होने के कारण अब बंद होना शुरू हो गए हैं। नगर निगम मुख्यालय में पुलिस थाने के पास के गेट से जब हम प्रवेश करते हैं तो वहीं पर एक सुविधाघर बना हुआ है। इस सुविधाघर में पिछले तीन दिन से पानी नहीं मिलने के कारण सुविधाघर के संचालकों द्वारा इसे बंद कर दिया गया है। इन संचालकों का कहना है कि पानी बिल्कुल नहीं मिल रहा है। ऐसे में सुविधाघर का संचालन करना संभव नहीं है। यदि बिना पानी के लोगों को वहां पर सुविधा का उपयोग करने देंगे तो पूरे क्षेत्र में बदबू फैलेगी। इस सुविधाघर में शौचालय के साथ-साथ मूत्रालय की सुविधा को भी बंद कर दिया गया है। ध्यान रहे कि निगम मुख्यालय में हर दिन बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। ऐसे नागरिकों को जब आवश्यकता होती है तो यही एकमात्र सुविधाघर है, जहां वह जा सकते हैं। इसके साथ ही शिवाजी मार्केट के लोगों के लिए भी यही सुविधाघर उपयोगी है। इसके अलावा इस क्षेत्र में इस तरह का और कोई सुविधाघर भी नहीं है।

    Share:

  • खामोशी में छिपा डर, नो वन विल सेव यू ने बदली हॉरर फिल्मों की परिभाषा

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली । अगर आप हॉरर फिल्मों(horror films) के शौकीन हैं और कुछ बिल्कुल अलग और नया देखने की तलाश में हैं तो साल 2023 (Year 2023) में आई फिल्म नो वन विल सेव यू (No One Will Save You) आपके लिए एक अलग अनुभव बन सकती है यह फिल्म इस वजह से खास है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved