img-fluid

इंदौर: बैंक अफसर बनकर ठग ने किया कॉल, कहा- आपकी कार का आरटीओ चालान आया है….

May 27, 2026

इंदौर। इंदौर में बैंक अफसर बनकर ठग ने किया कॉल: कहा- आपकी कार का आरटीओ चालान आया है, डेबिट कार्ड से करना होगा भुगतान इंदौर की साइबर सेल पुलिस ने एक महिला की पूर्व में की गई शिकायत के मामले में एमआईजी थाने में ठगी की एफआईआर दर्ज की गई है। वही पुलिस ने बताया कि फरियादी रश्मि अग्रवाल ने साइबर सेल में शिकायत की थी कि 21 मई 2025 को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बीओआई बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उनकी कार का आरटीओ चालान आया है, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड से करना होगा। इसके बाद आरोपी ने डेबिट कार्ड नंबर पूछना शुरू किया।


  • इस पर रश्मि ने कहा कि वह कई सालों से डेबिट कार्ड का उपयोग नहीं कर रही हैं। इसके बाद आरोपी ने कार्ड की जानकारी चेक करने की बात कहकर मोबाइल को दो मिनट तक होल्ड पर रखने के लिए कहा। कुछ देर बाद फोन कट गया। रात में बैलेंस चेक करने पर खाते से 84 हजार रुपए से अधिक की राशि कट चुकी थी। अगले दिन जब वह बैंक में पासबुक एंट्री कराने पहुंचीं तो खाते में सिर्फ 49 रुपए शेष मिले। खाते की डिटेल निकलवाने पर पता चला कि अकाउंट से चार से अधिक ट्रांजैक्शन के जरिए अलग-अलग ऐप के माध्यम से रुपए निकाले गए हैं। इसके बाद उनके अकाउंट से जुड़ा वॉट्सऐप भी डिलीट हो गया। बहरहाल फरियादी ने सायाबर सेल के साथ एमआईजी पुलिस को भी पूरे मामले की शिकायत की है।

    Share:

  • कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी! EC पहुंचा आवेदन, जानें किस शख्स ने रखा प्रस्ताव

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली: देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद 16 मई को बना कॉकरोच जनता पार्टी (CJP ) नाम का संगठन इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है. इस बीच हरियाणा के पानीपत के एक वकील ने निर्वाचन आयोग में एक आवेदन दिया है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved