img-fluid

PM मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मुलाकात

May 27, 2026

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने आज अपने पहले दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की आधिकारिक तस्वीर प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स हैंडल पर जारी हुई। पीएमओ के एक्स हैंडल पर इस मुलाकात के बारे में लिखा गया, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।’ कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी और विजय की ये मुलाकात 12 वर्षों के बाद हुई है। हालांकि, किसी आधिकारिक बयान में इस तथ्य की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।


  • विधानसभा चुनाव 2026 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री बने विजय पहली दिल्ली यात्रा कर रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी के अलावा वे गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में विजय तमिलनाडु के लिए अधिक वित्तीय सहायता और कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर व विकास परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग से जुड़े ज्ञापन सौंपेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे और उसी दिन चेन्नई लौट सकते हैं।

    विजय के केंद्र सरकार से राज्य में बुनियादी ढांचे के विस्तार, लंबित वित्तीय आवंटन, औद्योगिक विकास योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों और प्रमुख कनेक्टिविटी परियोजनाओं के लिए अधिक सहयोग मांगने की संभावना है। माना जा रहा है कि ये परियोजनाएं तमिलनाडु की आर्थिक प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। यह दौरा राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय और उनकी पार्टी टीवीके ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया।

    Share:

  • केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, राशन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए मंजूर किए 25530 करोड़

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला हुआ है. कैबिनेट के इस फैसले से राशन लेने वाले 80 करोड़ लोगों पर सीधा असर पड़ेगा. सरकार ने राशन व्यवस्था (PDS- पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) को लेकर एक बहुत बड़ा फैसला किया. इसके लिए ‘सार्थक-पीडीएस’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved