img-fluid

पटना के बाढ़ में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा, दो की मौत; पांच लोगों की तलाश जारी

May 28, 2026

पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ (Barh) अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार सुबह गंगा नदी (Ganga river) में दर्दनाक नाव हादसा हो गया। उमानाथ गंगा घाट के पास तेज हवा के कारण एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग नदी में डूब गए।

प्रशासन के मुताबिक नाव पर करीब 14 लोग सवार थे, जो गंगा नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज हवा चलने लगी, जिससे नाव पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।



  • स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पलटते ही आसपास मौजूद लोगों ने दूसरी नावों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि कुछ लोग तेज धारा में बह गए।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ यात्री तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन कई लोग नदी में लापता हो गए।

    दो शव बरामद, पांच लोग अब भी लापता

    बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अब तक सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

    प्रशासन के अनुसार, हादसे में दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पांच अन्य लोगों की तलाश जारी है। बचाव अभियान के लिए State Disaster Response Force (SDRF) की टीम को भी लगाया गया है।

    घाट पर जुटी लोगों की भीड़

    हादसे की खबर फैलते ही उमानाथ गंगा घाट पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पीड़ित परिवारों के सदस्य पहुंच गए। नदी किनारे लोगों में अपने परिजनों को लेकर चिंता और बेचैनी साफ दिखाई दी।

    प्रशासन ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

    पूरे इलाके में शोक का माहौल

    गंगा नदी में हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन लगातार राहत और बचाव अभियान चला रहा है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

    Share:

  • पुलिस पर भीड़ का हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने की कोशिश; पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान

    Thu May 28 , 2026
    बिजनौर। यूपी में बिजनौर के थाना कोतवाली शहर इलाके के जंदरपुर गांव में चोरी की खबर पर पहुंची पुलिस की टीम पर भीड़ ने अटैक कर दिया। इस दौरान, पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की और बदसलूकी की। इस अटैक का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की टीम खुद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved