img-fluid

Netflix समेत कई प्लेटफॉर्म पर जून में आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान

May 28, 2026

नई दिल्ली। जून 2026(June 2026) ओटीटी दर्शकों(OTT audiences) के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट(entertainment) लेकर आने वाला है। इस महीने नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, जियो हॉटस्टार(Jio Hotstar) और जी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस बार दर्शकों को फैमिली ड्रामा, हॉरर, क्राइम थ्रिलर, स्पाई एक्शन और रोमांटिक ड्रामा जैसे हर तरह के कंटेंट का मजा मिलने वाला है।

सबसे ज्यादा चर्चा नेटफ्लिक्स की रिलीज को लेकर है क्योंकि जून में अकेले नेटफ्लिक्स पर 8 नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। वहीं सोनी लिव भी अपने लोकप्रिय शो ‘गुल्लक’ के नए सीजन के साथ दर्शकों को भावुक और मनोरंजक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है।

सोनी लिव पर 5 जून को रिलीज हो रहा ‘गुल्लक सीजन 5’ इस महीने की सबसे चर्चित रिलीज में शामिल है। मिश्रा परिवार की छोटी-छोटी खुशियों और संघर्षों को दिखाने वाला यह शो पहले से ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है। इस बार कहानी में परिवार के रिश्तों में आए बदलाव और बच्चों के बड़े होने के साथ पैदा हो रही दूरियों को दिखाया जाएगा।

माइथोलॉजी पसंद करने वालों के लिए ‘हस्तिनापुर के वीर’ खास रहने वाला है। 2 जून को रिलीज होने वाली इस सीरीज में पांडवों के बचपन और उनके संघर्षों की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ भी 6 जून से दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

नेटफ्लिक्स इस महीने क्राइम और हॉरर कंटेंट से भरपूर रहने वाला है। ‘लॉ एंड ऑर्डर स्पेशल विक्टिम्स यूनिट’ जैसी लोकप्रिय क्राइम सीरीज 1 जून को प्लेटफॉर्म पर आ रही है। वहीं माधुरी दीक्षित की डार्क क्राइम कॉमेडी ‘मां बहन’ भी 4 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में एक परिवार की जिंदगी तब उलझ जाती है जब उनके किचन में एक पड़ोसी की लाश मिलती है।

कोरियन कंटेंट पसंद करने वालों के लिए ‘टीच यू अ लेसन’ भी खास होने वाली है। यह एक्शन थ्रिलर स्कूल में हो रही बुलिंग और हिंसा पर आधारित है। वहीं हॉरर और मिस्ट्री के शौकीनों को ‘द वॉचर्स’ और ‘द नन 2’ जैसी फिल्में डर और रोमांच का पूरा डोज देने वाली हैं।

समुद्री एडवेंचर फिल्म ‘मेग 2 द ट्रेंच’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जिसमें विशालकाय शार्क से इंसानों की खतरनाक लड़ाई दिखाई जाएगी। इसके अलावा ‘कलर ऑफ ईविल ब्लैक’ जैसी डार्क क्राइम थ्रिलर भी दर्शकों को सस्पेंस से भर देगी।

जियो हॉटस्टार पर ‘धुरंधर द रिवेंज रॉ और अनदेखा’ खास आकर्षण रहेगा। इस फिल्म का अनकट वर्जन दर्शकों को थिएटर से अलग अनुभव देगा। वहीं ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ में बदले और रिश्तों की नई कहानी देखने को मिलेगी।

जी5 पर रिलीज हो रही ‘ब्राउन’ भी काफी चर्चा में है। इस सीरीज में करिश्मा कपूर एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी जो एक खतरनाक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करती हैं।


  • कुल मिलाकर जून का महीना ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। चाहे आपको फैमिली ड्रामा पसंद हो, हॉरर देखना अच्छा लगता हो या फिर क्राइम थ्रिलर का रोमांच चाहिए, इस महीने हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ खास जरूर मौजूद रहेगा।

    Share:

  • इंदौर में परसों से बदलेगा मौसम... बस आज और कल गर्मी फिर बादल और बारिश

    Thu May 28 , 2026
    रविवार से चार दिनों तक बारिश की उम्मीद इंदौर। गर्मी (Heat) से तपते शहर (Indore) के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों (Meteorologists) के अनुसार शहर में सिर्फ आज और कल गर्मी देखने को मिलेगी, परसों यानी शनिवार (Saturday) से बादल (Cloud) छाएंगे और रविवार से बारिश की पूरी संभावना है। इससे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved