img-fluid

भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव शुरू किए, दिल्ली सहित चार प्रदेश के अध्यक्ष बदले

May 28, 2026

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने संगठन (Organization) में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं. बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष (State President) बदल दिए हैं. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा की पार्टी इकाई को अब नए प्रदेश अध्यक्ष मिल गए हैं. हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई है.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं. हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं और उनके पास सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी है. वह वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पंजाब चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है.


  • पंजाब बीजेपी में अब सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों नए अध्यक्ष होंगे. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष के पद पर केवल सिंह ढिल्लो की नियुक्ति को सिख बाहुल्य राज्य में सिख दांव के तौर पर देखा जा रहा है. केवल सिंह ढिल्लों कद्दावर सिख चेहरा हैं और कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं. सुनील जाखड़ के बाद अब केवल सिंह ढिल्लों बीजेपी की कमान संभालेंगे.

    बीजेपी ने त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. अभिषेक देबरॉय त्रिपुरा में बीजेपी के विधायक हैं. अभिषेक साल 2023 के त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. पार्टी ने अब अभिषेक को सूबे में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंप दी है.

    Share:

  • Bhopal: इंसानियत शर्मसार, शवगृह के रास्ते पर ही कर डाला पोस्टमार्टम

    Thu May 28 , 2026
    भोपाल। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल हमीदिया अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला अस्पताल की व्यवस्थाओं और संवेदनशीलता से जुड़ा है। अस्पताल परिसर से सामने आए एक वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में मॉर्च्युरी तक जाने वाले रास्ते पर ही एक शव का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved