
भोपाल: पद्मश्री से सम्मानित लोकप्रिय शायर बशीर बद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने गुरुवार (28 मई) की दोपहर दुनिया को अलविदा कह दिया. बशीर बद्र ने 91 की उम्र में भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित घर में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि मशहूर शायर बशीर बद्र की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी. उन्हें उम्र संबंधी समस्याएं भी थीं.
भोपाल के बशीर बद्र को उर्दू शायरी की दुनिया के सबसे लोकप्रिय और नरम लहजे वाले शायरों में गिना जाता है. उनका असली नाम सैयद मोहम्मद बशीर था और उनका जन्म 15 फरवरी 1935 को भारत में हुआ था. बशीर बद्र लंबे समय से डिमेंशिया बीमारी से पीड़ित थे. उनकी याददाश्त जा चुकी थी. वे लोगों को पहचान भी नहीं पा रहे थे. पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी. बशीर बद्र के अंतिम संस्कार का समय अभी तय नहीं हुआ है. हालांकि, परिजनों के अनुसार आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved