img-fluid

दिल्‍ली में ऑटो चालकों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, यूनिफॉर्म पहनकर किया संवाद, साथ बैठकर खाया खाना

May 30, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) शुक्रवार को राजधानी दिल्ली (Delhi) के बंगाली मार्केट स्थित टोडरमल पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने ऑटो रिक्शा चालकों (Auto-Rickshaw Drivers) से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान राहुल गांधी का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ऑटो चालकों की यूनिफॉर्म पहनकर उनके साथ जमीन पर बैठकर दाल-रोटी और सब्जी का भोजन किया।

राहुल गांधी ने ऑटो चालकों के साथ लंबी बातचीत करते हुए उनके रोजगार, आय और बढ़ती महंगाई से जुड़ी चुनौतियों को समझने की कोशिश की। उन्होंने ड्राइवरों से उनके परिवार, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों के बारे में भी जानकारी ली।

ऑटो चालक रमेश प्रसाद ने बताया कि मौजूदा समय में कामकाज काफी प्रभावित है और कमाई पहले की तुलना में कम हो गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बेहद सहज माहौल में सभी की बातें सुनीं और उनके साथ सामान्य भोजन किया।


  • महंगाई और रोज़गार पर हुई चर्चा
    मुलाकात के दौरान बढ़ती महंगाई, घरेलू खर्च और गैस सिलेंडर की कीमतों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। ऑटो चालकों ने बताया कि बढ़ती लागत के कारण परिवार का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। ऑटो चालक अरिंदर कुमार शाह के अनुसार, राहुल गांधी ने आश्वासन दिया कि वे ऑटो चालकों की समस्याओं और महंगाई से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों की परेशानियों को सरकार तक पहुंचाना जरूरी है।

    बच्चों के साथ ली सेल्फी
    कार्यक्रम के बाद वहां मौजूद बच्चों और स्थानीय लोगों ने राहुल गांधी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। राहुल ने बच्चों के साथ सेल्फी ली और उनसे बातचीत भी की। मुलाकात खत्म होने के बाद वह ऑटो रिक्शा में बैठकर वहां से रवाना हुए।

    सोशल मीडिया पर चर्चा में तस्वीरें
    ऑटो चालकों के बीच राहुल गांधी की मौजूदगी और उनके साथ सादगी से भोजन करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। राजनीतिक हलकों में भी इस मुलाकात को आम लोगों से जुड़ने की कांग्रेस की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    Share:

  • ट्रेन के के थर्ड AC में चूहों ने कुतरा यात्री का सामान, रेलवे पर लगा 15 हजार रुपये का जुर्माना

    Sat May 30 , 2026
    कटनी। रेलवे (Railways) की लापरवाही एक यात्री को भारी नुकसान पहुंचा गई, लेकिन आखिरकार उपभोक्ता आयोग (Consumer Commission) ने उसे राहत दिला दी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग (Katni District Consumer Disputes Redressal Commission) ने एक मामले में रेलवे प्रशासन को यात्री को 15 हजार रुपये का मुआवजा देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved