img-fluid

तरबूज से मौत की खबरों से डरे खरीदार, बिक्री कम हुई

May 30, 2026

  • किसानों से लेकर ठेला विक्रेताओं तक पर असर, कई शहरों में दाम गिरे

उज्जैन। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बिकने वाले फलों में शामिल तरबूज इस बार लोगों के डर का शिकार हो गया है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में तरबूज खाने के बाद हुई मौतों की खबरों के बाद लोगों ने इसे खरीदने से दूरी बनानी शुरू कर दी है।



  • उज्जैन सहित प्रदेश के कई शहरों में तरबूज की बिक्री अचानक घट गई है, जिससे किसानों, व्यापारियों और फुटपाथ पर फल बेचने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में तरबूज के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक गिर गए हैं। सीजन की शुरुआत में जो तरबूज 18 से 20 रुपए किलो बिक रहा था, वह अब कई जगह 12-13 रुपए किलो तक पहुंच गया है। थोक मंडियों में भाव 7-8 रुपए किलो तक आ गए हैं। बता दें कि मुंबई के पायधुनी इलाके में 25-26 अप्रैल की रात एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। बताया गया कि परिवार ने पहले बिरयानी खाई और बाद में तरबूज खाया था। कुछ घंटों बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की रिपोर्ट में तरबूज में ‘जिंक फास्फाइडÓ नामक खतरनाक रसायन मिलने की बात सामने आई। यह केमिकल आमतौर पर चूहे मारने की दवा में इस्तेमाल होता है। इसके बाद मध्यप्रदेश के श्योपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया। 15 मई को इंद्र सिंह परिहार और उनके बेटे विनोद ने रात में खाना खाने के बाद तरबूज खाया था। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में इंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बेटे की नौ दिन बाद मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने तरबूज के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फल मंडी के थोक व्यापारी के अनुसार पिछले 15-20 दिनों में तरबूज बिक्री पर बड़ा असर पड़ा है। पहले 25-30 क्विंटल तरबूज वाली गाड़ी सुबह तक खाली हो जाती थी, लेकिन अब दोपहर तक भी मुश्किल से बिकती है। मजबूरी में दाम घटाने पड़ रहे हैं। अगर ये खबरें नहीं आतीं तो इतनी गर्मी में बिक्री दोगुनी होती और भाव 25-30 रुपए किलो तक पहुंच जाते। तरबूज को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल खबरों ने बाजार को प्रभावित किया है। अच्छी गुणवत्ता वाले तरबूज के दाम सामान्य स्थिति में 17-18 रुपए किलो तक जाते, लेकिन अभी 10-12 रुपए से ऊपर नहीं पहुंच पा रहे। फुटपाथ पर फल बेचने वाले छोटे व्यापारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इनके अनुसार गर्मी के मौसम में तरबूज ही उनकी कमाई का सबसे बड़ा सहारा होता है, लेकिन इस बार बिक्री आधी रह गई है। वीडियो और खबरें वायरल होने के बाद लोग खरीदने से डर रहे हैं। जो ग्राहक आते भी हैं, वे पूछते हैं कि इसमें कुछ मिलाया तो नहीं गया।

    Share:

  • कभी फिल्मों में किया काम, सालों बाद सड़क पर भीख मांगती और चोरी करती पकड़ी गई एक्ट्रेस

    Sat May 30 , 2026
    डेस्क। मनोरंजन की दुनिया एक ऐसी दुनिया है, जहां किस्मत आए दिन उलटती-पलटती रहती है। कभी कोई एक नया नवेला कलाकार स्टार बन जाता है तो वहीं कोई देखते ही देखते अर्श से फर्श पर आ जाता है। भोजपुरी फिल्मों और मॉडलिंग में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मिताली शर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved