img-fluid

सुबह तेज बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश, गेहूँ भीगा

May 30, 2026

  • मई में हुआ ठंडक का अहसास-रात का तापमान 5 डिग्री गिरा-करीब एक घंटे तक हल्की वर्षा ने मौसम बदला

उज्जैन। मई की भीषण गर्मी के बीच शनिवार को शहर का मौसम अचानक बदल गया। सुबह से शहर और आसपास के क्षेत्रों में मावठे की बारिश का दौर शुरु हो गया था। जो करीब 2 घंटे तक चला। इस दौरान रिमझिम पानी बरसा। इससे लोगों को मई में ठंडक का एहसास हुआ और न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शहर में चल रहे निर्माण कार्य क्षेत्रों में कीचड़ फैल गया था। मंडी में खुले में रखा व्यापारियों का गेहूँ भी भीग गया था। आज सुबह की बारिश से खुले में पड़ा गेहूँ भीग गया।


  • आज शनिवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। पिछले कई दिनों से 41 से 44 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेल रहे लोगों को सुबह के समय कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि 10 बजे बाद धूप निकल आई थी। शनिवार सुबह 7 बजे के लगभग से धीमी लेकिन लगातार बारिश हो गई थी। यह दौर 9 बजे तक चला। इस दौरान आसमान घने बादलों से ढका हुआ नजर आ रहा था और बीच-बीच में बादलों की गरज भी सुनाई दे रही थी। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त के अनुसार आज दिनभर बारिश और बादल बने रह सकते हैं। बारिश के कारण पूरे वातावरण में नमी बढ़ गई है और गर्म हवाओं का असर लगभग खत्म हो गया था। इधर मंडी में कई व्यापारियों का गेहूँ खुले में रखा हुआ था, वह भीग गया था।

    तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
    बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया है। पिछले दिनों जहां रात का न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था, वहीं शुक्रवार-शनिवार की रात यह घटकर 22 डिग्री पर पहुंच गया। यानी न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य 40 से 41 डिग्री के मुकाबले लगभग 5 डिग्री तक कम रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

    नौतपा में बारिश को लेकर किसानों में चिंता
    वर्तमान में नौतपा और रोहिणी नक्षत्र का समय चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह मान्यता है कि इस दौरान बारिश नहीं होनी चाहिए। किसानों का मानना है कि नौतपा में होने वाली बारिश का असर फसलों और कृषि चक्र पर पड़ सकता है। इसी कारण बारिश को लेकर गांवों में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है। हालांकि मौसम के इस बदलाव को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच हुई इस बारिश ने आमजन को राहत जरूर पहुंचाई है। शहर में मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को मई में ही ठंडक का अहसास होने लगा है।

    चौड़ीकरण वाले क्षेत्रों में आज सुबह हुआ कीचड़
    बारिश ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। शहर में कई स्थानों पर सड़क, पुल और अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। आज सुबह इन इलाकों में कीचड़ फैल गया था। अगर लगातार बारिश होती है तो खुदाई और निर्माण कार्य प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि प्रशासन पहले ही निर्माण एजेंसियों को निर्देश दे चुका है कि मानसून पूर्व आवश्यक कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएं और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे बारिश के दौरान भी परियोजनाओं की गति प्रभावित न हो।

    Share:

  • छोटी रपट के ब्रिज की छत भी बनकर हुई तैयार

    Sat May 30 , 2026
    6 फीट ऊंचा और 100 फीट चौड़ा ब्रिज बनाया जा रहा है-बारिश से पहले नहीं बन पाएगा उज्जैन। बारिश से पूर्व छोटी रपट का काम पूरा नहीं हो पाएगा और नदी में बाढ़ आने वाले अधूरा निर्माण कार्य डूबेगा। उल्लेखनीय है कि पहले यह छोटी रपट काफी नीचे थी जिससे परेशानी आती थी। 15 जून […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved