img-fluid

पैरों में सूजन और हाथों पर निशान, ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट पर डॉक्टर बोले- राष्ट्रपति पूरी तरह से फिट

May 30, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनके डॉक्टर ने कहा है कि मंगलवार को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में हुए हेल्थ चेकअप के बाद ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉक्टर के मुताबिक, उनकी सेहत बहुत अच्छी है और वह राष्ट्रपति के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह फिट हैं। हालांकि अभी भी उनके पैर के निचले हिस्से में हल्की सूजन और हाथ में मामूली चोट के निशान हैं।

डॉ. शॉन बारबेला की ओर से शुक्रवार देर रात एक रिपोर्ट जारी की गई। इसमें कहा गया है कि ट्रंप ने सीटी स्कैन और अन्य हृदय संबंधी इमेजिंग के साथ कैंसर स्क्रीनिंग और अन्य निवारक आकलन भी करवाए। यह पूरी प्रक्रिया 22 विशेषज्ञों की निगरानी में हुआ। बारबेला के रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप के पैर के निचले हिस्से में हल्की सूजन, जिसमें पिछले साल की तुलना में सुधार हुआ है। वहीं, हाथों पर लगातार चोट के निशान का जिक्र किया गया है, जिसे सामान्य बताया गया है।


  • राष्ट्रपति ट्रंप का मंगलवार को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर का दौरा किया। यह उनका 13 महीनों में तीसरा दौरा था। इस दौरान उनके स्वस्थ पर बारीकी से नजर रखी गई। जून में राष्ट्रपति ट्रंप 80 वर्ष के हो जाएगे। वह अक्सर खुद को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की तुलना में अधिक ऊर्जावान और फिट बताते हैं। जिन्होंने साल 82 वर्ष की आयु में राष्ट्रपति का पद छोड़ दिया था।

    79 वर्षीय ट्रंप ने मंगलवार को यात्रा के बाद कहा कि सब कुछ बिल्कुल सही रहा। राष्ट्रपति का वजन 238 पाउंड (108 किलोग्राम) था, जो अप्रैल 2025 में हुई मेडिकल जांच से 14 पाउंड (6 किलोग्राम) अधिक था। उनके डॉक्टरों ने उन्हें आहार, शारीरिक गतिविधि और वजन घटाने का सलाह दिया। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता बेहतरीन है।

    Share:

  • 'दावे विश्वगुरु के, लेकिन एक भी परीक्षा भी नहीं करा सकते', अब CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम पर तंज

    Sat May 30 , 2026
    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विश्वगुरु बनने के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार एक भी परीक्षा को ठीक से आयोजित कराने में सक्षम नहीं है। राहुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved