img-fluid

अमेरिका में प्लेन हाईजैक की कोशिश? उड़ान के बीच कॉकपिट में घुसने दौड़ा यात्री, मची अफरातफरी…

May 31, 2026

नई दिल्ली. अमेरिका (US) में एक यात्री विमान (passenger plane) के अंदर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स ने कथित तौर पर कॉकपिट (Cockpit) में घुसने की कोशिश की. घटना यूनाइटेड एयरलाइंस (United Airlines) की उस फ्लाइट में हुई जो शिकागो से मिनियापोलिस जा रही थी. सुरक्षा चिंता के चलते विमान को बीच रास्ते में ही विस्कॉन्सिन के मैडिसन एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा.

रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 737 विमान शुक्रवार रात शिकागो के ओ’हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था. विमान में 147 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे. उड़ान के दौरान एक यात्री के व्यवहार ने क्रू मेंबर्स और यात्रियों की चिंता बढ़ा दी.


  • एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, विमान के पायलट ने कंट्रोल रूम को बताया कि विमान में मौजूद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने एक “उपद्रवी यात्री” को हिरासत में ले लिया है. बाद में विमान को मैडिसन स्थित डेन काउंटी रीजनल एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां स्थानीय पुलिस और संघीय एजेंसियों की टीम पहले से मौजूद थी.

    मामले को और गंभीर तब माना गया जब फ्लाइट क्रू ने इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड “7500” सक्रिय किया. विमानन जगत में यह कोड आमतौर पर संभावित हाईजैकिंग या विमान में गैरकानूनी दखल की स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है.

    घटना के बाद सामने आई एयर ट्रैफिक कंट्रोल की एक ऑडियो क्लिप में एक क्रू सदस्य को यह कहते सुना गया कि संदिग्ध यात्री ने कई बार कॉकपिट तक पहुंचने की कोशिश की थी. क्रू सदस्य ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उसे हथकड़ी लगाई गई थी, लेकिन कई कोशिशों के बाद आखिरकार उसे काबू में कर लिया गया. वह बार-बार कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रहा था.”

    विमान ने पूरी की आगे की यात्रा
    घटना की सूचना मिलते ही एफबीआई और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां सक्रिय हो गईं. एफबीआई के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान के डायवर्ट होने के बाद एजेंसी की टीम और स्थानीय अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे. यात्री को हिरासत में लेने के बाद विमान को आगे की यात्रा के लिए मंजूरी दे दी गई.

    राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की खबर नहीं है. संदिग्ध को हिरासत में लेने के बाद विमान ने अपनी यात्रा फिर शुरू की और शनिवार सुबह सुरक्षित रूप से मिनियापोलिस पहुंच गया.

    Share:

  • एथलीट से बात, हीटवेव से सतर्क रहने की अपील... 'मन की बात' की बड़ी बातें

    Sun May 31 , 2026
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 मई) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड मे देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने झारखंड के रांची में हुए नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पटीशन का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि इसमें करीब 800 एथलीट्स ने हिस्सा लिया जो देशभर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved