img-fluid

कंगना रनौत के गृह क्षेत्र में भाजपा को झटका, बागी उम्मीदवार ने पलटा समीकरण; कांग्रेस भी पीछे

June 01, 2026

मुंबई। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पंचायत चुनावों में मंडी जिले के भांबला जिला परिषद वार्ड का परिणाम राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के गृह क्षेत्र भांबला में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, इस नतीजे से कांग्रेस को भी राहत नहीं मिली, क्योंकि यहां जीत भाजपा की बागी उम्मीदवार के खाते में गई।

भांबला वार्ड से चुनाव मैदान में उतरीं अभिलाषा ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों के आधिकारिक समर्थित उम्मीदवारों को पीछे छोड़ दिया। इस परिणाम को पंचायत चुनावों के सबसे दिलचस्प नतीजों में गिना जा रहा है।

अभिलाषा ठाकुर की जीत इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि चुनाव प्रचार के दौरान उन पर कथित जानलेवा हमला हुआ था। जानकारी के अनुसार, मतदान से कुछ दिन पहले खुडला गांव के पास अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया। आरोप है कि उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई और पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें उनके सिर पर चोट आई और वाहन को नुकसान पहुंचा।

बताया गया कि अभिलाषा ठाकुर चुनाव प्रचार से लौट रही थीं, तभी रास्ते में रुकने के दौरान यह घटना हुई। घायल होने के बाद उन्हें बलद्वाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी, जबकि परिवार ने इसे जानलेवा हमला बताया। घटना ने चुनाव से ठीक पहले इलाके का राजनीतिक माहौल भी गर्म कर दिया था।



  • चुनाव परिणामों में अभिलाषा ठाकुर ने 6,142 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार कल्पना देवी 4,900 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राज कुमारी को 3,560 वोट मिले। उम्मीदवार रिंकू को 2,145 मत प्राप्त हुए। भांबला वार्ड में कुल 16,747 वैध वोट पड़े, जबकि 245 मत अमान्य घोषित किए गए और 145 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।

    भांबला वार्ड मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है और इसे कंगना रनौत का गृह क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में इस सीट पर सभी राजनीतिक दलों की खास नजर थी। भाजपा के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा से जुड़ा माना जा रहा था, लेकिन पार्टी की आधिकारिक उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस भी इस सीट पर जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सकी, जिससे मुकाबले का पूरा समीकरण एक बागी उम्मीदवार के पक्ष में जाता दिखाई दिया।

    Share:

  • सैनिकों की कमी के बीच यूक्रेन का टेक्नोलॉजी दांव, ड्रोन-रोबोट से रूस को दे रहा करारा जवाब

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine)के बीच जारी युद्ध अब केवल सैनिकों और हथियारों (soldiers and weaponry)की लड़ाई नहीं रह गया है बल्कि यह तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता(technology and artificial intelligence) की ताकत का भी बड़ा प्रदर्शन बन चुका है। युद्ध के चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुके इस संघर्ष में यूक्रेन ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved