img-fluid

“गलती मैं सुधारता था, पूरी टीम जांचती थी”: ‘शेखर टुनाइट’ के सेट पर अली फज़ल ने सुनाया हॉलीवुड का अनोखा अनुभव

June 02, 2026

  • हॉलीवुड सेट पर उर्दू की जिम्मेदारी संभालते थे अली फज़ल, ‘शेखर टुनाइट’ में किया खुलासा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अली फज़ल ने अपनी मेहनत और अभिनय से एक खास पहचान बनाई है। ‘शेखर टुनाइट’ में शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान अली ने अपने हॉलीवुड फिल्म के एक दिलचस्प अनुभव को साझा किया, जहां भाषा और उसकी सच्चाई को बनाए रखना उनकी एक खास जिम्मेदारी बन गई थी।

बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने अली से पूछा कि हॉलीवुड फिल्मों में काम करने और विदेशी कलाकारों के बीच रहने का अनुभव कैसा था। इस पर अली ने अपनी फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ के दिनों को याद किया, जिसमें उन्होंने मशहूर अभिनेत्री जूडी डेंच के साथ काम किया था।

फिल्म के बारे में बात करते हुए अली फज़ल ने कहा, “हॉलीवुड में ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ पर काम करने का मेरा अनुभव बहुत खूबसूरत था। यह एक सच्ची कहानी है। अब्दुल करीम, क्वीन विक्टोरिया के बेहद करीबी थे और उन्होंने उन्हें करीब पंद्रह साल तक उर्दू सिखाई थी। मैंने उनके लिखे हुए खत भी पढ़े थे। यह एक तरह की प्रेम कहानी थी। इसमें शायरी और उर्दू कविता भी थी, इसलिए जब भी मैं किसी शब्द या नुक़्ते की गलती सुधारता था, तो वह एक लंबी प्रक्रिया से गुजरता था। पहले वह बीबीसी तक जाता, फिर अलग-अलग लोग उसे सही तरीके से जांचते थे। बार-बार जांच के बाद आखिर में उन्हें मुझ पर भरोसा हो गया। फिर वे कहते थे, ‘अगर कुछ सही या गलत हो तो आप हमें बता दीजिए।”

अली की यह दिलचस्प यादें इस एपिसोड को और खास बना देती हैं। यह दर्शकों को बॉलीवुड से बाहर उनके सफर और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भाषा और संस्कृति को सही तरीके से पेश करने की उनकी जिम्मेदारी की एक झलक भी दिखाती हैं।

देखिए अली फज़ल की यह खास और मजेदार बातचीत ‘शेखर टुनाइट’ में, 29 मई 2026 शाम 6 बजे, यूट्यूब पर।

Share:

  • Claude AI की सर्विस ठप, दुनियाभर के यूजर्स परेशान, कंपनी ने कंफर्म किया आउटेज

    Tue Jun 2 , 2026
    डेस्क। Anthropic के एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म Claude की सर्विस दुनियाभर में ठप हो गई है। कई यूजर्स ने एआई सर्विस में आई दिक्कत रिपोर्ट की है। हालांकि, कंपनी की तरफ से भी सर्विस में आई दिक्कत कंफर्म कर दी गई है। एंथ्रोपिक के इंजीनियर्स सर्विस रिस्टोर करने में जुटे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved