img-fluid

इंदौर की 10 सडक़ों का निर्माण करने के लिए 1640 पेड़ काटने की अनुमति

June 03, 2026

  • विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व बेला में इंदौर के पर्यावरण को झटका

इंदौर, डा. जितेन्द्र जाखेटिया। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व बेला में इंदौर के पर्यावरण को बड़ा झटका लग गया है। राज्य सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा इंदौर में 10 सडक़ों का निर्माण करने के लिए 1640 पेड़ काटने की अनुमति दे दी गई है। इनमें से 843 पेड़ री-ट्रांसप्लांट करने की भी योजना है।

इंदौर नगर निगम द्वारा मास्टर प्लान में प्रावधान की गई 23 सडक़ों का निर्माण करने के लिए केंद्र सरकार से केंद्रीय सडक़ निधि के तहत 465 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इस राशि के आधार पर इन सडक़ों का निर्माण करने के लिए नगर निगम द्वारा सडक़ों के चार पैकेज बनाकर चार अलग-अलग ठेकेदारों को काम ठेके पर दिया गया है। निगम द्वारा काम शुरू करने की तैयारी की जाती है तो वहां सर्वे कर यह देख लिया जाता है कि उसे सडक़ का निर्माण करने के लिए कितने पेड़ काटना पड़ेंगे।


  • पेड़ों की कटाई के लिए राज्य सरकार द्वारा अपर मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन की अध्यक्षता में गठित की गई उच्च स्तरीय समिति से अनुमति प्राप्त की जाती है। इस कमेटी की पिछले दिनों आयोजित की गई बैठक में इंदौर में 10 सडक़ों के निर्माण के लिए 1640 पेड़ काटने की अनुमति नगर निगम के प्रस्ताव के आधार पर दी गई है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि टीसीएस से एमआर-5 की सडक़ में 29, कंडीलपुरा सडक़ का निर्माण करने में 51, भमोरी प्लाजा से होटल वाव तक सडक़ के निर्माण में 71, जीपीओ चौराहा से सरवटे बस स्टैंड तक की सडक़ में 119, एयरपोर्ट रोड से एमआर-5 की सडक़ में 233, इंदौर बायपास से सिटी फॉरेस्ट तक की सडक़ में 292, बड़ा बांगड़दा से प्रधानमंत्री आवास योजना की मल्टी तक सडक़ के निर्माण में 84, एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक सडक़ के निर्माण में 567 तथा वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक सडक़ के निर्माण में 100 पेड़ आ रहे हैं। निगम द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर राज्य स्तर की उच्च स्तरीय समिति द्वारा इन सडक़ों का निर्माण करने के लिए 1640 पेड़ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। निगम द्वारा कहा गया है कि इनमें से 797 पेड़ काट दिए जाएंगे, जबकि 843 पेड़ों को यहां से हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाकर री-ट्रांसप्लांट किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा। इस पर्यावरण दिवस पर इंदौर के पर्यावरण की रक्षा करने के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की बेला में उच्च स्तरीय कमेटी से प्राप्त हुए इस आदेश से इंदौर के पर्यावरण को झटका लगेगा।

    निगम का वचन- 16400 वृक्ष लगाएंगे
    सरकार द्वारा नियम बनाया गया है कि यदि एक पेड़ की कटाई की जाती है तो उसके एवज में दस गुना पौधे लगाना होंगे। इस नियम का पालन करते हुए नगर निगम द्वारा 1640 पेड़ के एवज में 16400 पेड़ लगाने की सहमति दी गई है। निगम की ओर से कहा गया है कि ग्राम रेवती में 2840 और सिरपुर में 13560 वृक्ष लगाए जाएंगे। ध्यान रहे कि पिछले दो साल से बारिश के मौसम में ग्राम रेवती में नगर निगम द्वारा पौधारोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इस समय ग्राम रेवती में 16000 पौधे पनप रहे हैं। सिरपुर तो वैसे ही रामसर साइट के रूप में चयनित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में भी नगर निगम द्वारा हर साल पौधारोपण किया जाता है। इस बार के लिए निगम द्वारा उच्च स्तरीय कमेटी के समक्ष इन दोनों स्थानों पर किए जाने वाले पौधारोपण के आंकड़े के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई गई है।

    Share:

  • “तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं” गाना क्यों हुआ था बैन? जानें किशोर कुमार और फिल्म ‘आंधी’ से जुड़ा पूरा विवाद

    Wed Jun 3 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा (Cinema) और संगीत (Music) इतिहास में कई ऐसे गीत हैं जो अपनी धुन (Tune) और बोल (Lyrics) के साथ-साथ विवादों के कारण भी याद किए जाते हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध गीत फिल्म Aandhi का “तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं” है, जिसे दिग्गज गायक (Kishore Kumar )और (Lata […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved