img-fluid

बिहार : मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, 20 से ज्यादा का रेस्क्यू

June 04, 2026

पटना. बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले में प्रसाद अस्पताल (Prasad Hospital) के आईसीयू (ICU) में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। सुबह 6:30 तक तीन शवों के निकाले जाने की पुष्टि हुई है, जबकि एक और की मौत वहीं पर हो गई। करीब 20 लोगों के हताहत होने की जानकारी आई, लेकिन मौतों की संख्या पर औपचारिक पुष्टि नहीं हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।


  • 10 से 15 लोग बेसुध स्थिति में निकाले गए
    ब्रहपुरा थाना क्षेत्र में इस घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर कई घंटे बाद भी लोग मौतों की वास्तविक संख्या नहीं बता पा रहे थे, क्योंकि बेसुध अवस्था में निकाले गए लोगों को आसपास के दूसरे अस्पतालों में ले जाने की बात कही जा रही थी। बचाव कार्य में अस्पताल के कर्मी शुरू में लगे थे, लेकिन फिर अफरातफरी की स्थिति हो गई। ब्रह्मपुरा थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि आग की सूचना शोरगुल से ही मिली थी। इसके बाद जिसे-जैसे मौका मिला, भागते हुए बचाव कार्य में लग गए हैं। दमकलकर्मियों ने शॉर्ट सर्किट से आग और 10 से 15 बेसुध लोगों को निकाले जाने की बात कही। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

    आसपास के अस्पतालों में जिला प्रशासन देखेगा
    मौके पर आए डीएम सुब्रत कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर परिजनों ने शिकायतें की हैं। फिलहाल आसपास के अस्पतालों में भी टीम देख रही है कि यहां से मरीज अगर ले जाए गए हैं तो उनकी स्थिति कैसी है? उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में दमकलकर्मियों ने संतोषजनक काम किया है, अब देखना है कि बचाए गए बेसुध लोगों की स्थिति कैसी है?

    Share:

  • बिहार : मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में परिजन बोले- हमने कई लोगों को निकाला, स्टाफ भाग गया था

    Thu Jun 4 , 2026
    मुजफ्फरपुर. बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल (Prasad Hospital) में हुए भीषण अग्निकांड (Conflagration) ने कई परिवारों की जिंदगी बदल दी है. इस हादसे में 3 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मरीजों को रेस्क्यू (Rescued) कर बाहर निकाला गया. इस घटना को लेकर मरीजों के परिजन आक्रोश में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved