img-fluid

केरल में झमाझम बारिश, हवा की गति और मानसून पर आईएमडी से क्या अपडेट?

June 04, 2026

तिरुवनंतपुरम. मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक मानसून (monsoon) ने केरल (Kerala) में दस्तक दे दी है। केरल के कई हिस्सों में पिछली रात से ही भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून भारत (India) में प्रवेश कर चुका है। केरल में मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा के साथ ही नजरें इस बात पर भी हैं कि दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों में गर्मी से निजात कब मिलेगी। इस पहलू पर मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो-चार दिनों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।


  • अगले तीन-चार दिनों में मॉनसून की गति कैसी रहेगी?
    दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने को लेकर मौसम विभाग ने कहा,अगले 3 से 4 दिनों में कर्नाटक तट से होते हुए मानसून गोवा की अक्षांश रेखा तक आगे बढ़ेगा। मानसून के आगे बढ़ने के लिए जैसी मौसमी परिस्थितियां चाहिए, फिलहाल सबकुछ अनुकूल नजर आ रहा है। आईएमडी वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 जून के बाद मानसून की प्रगति धीमी होने की संभावना है।

    केरल के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
    मानसून की दस्तक से पहले मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार सुबह तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों के लिए तीन घंटे तक प्रभावी रहेगा। मौसम एजेंसी ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है।

    हवा की गति और बारिश की मात्रा पर IMD क्या बोला?
    मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और बादलों की गरज के दौरान सतह पर हवा की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान है। इन जिलों में भी हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। आईएमडी ने पहले गुरुवार के लिए आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। नारंगी अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होता है।

    Share:

  • पाकिस्तान की अदालत का सख्त रुख, महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को मिलेगी मौत की सजा

    Thu Jun 4 , 2026
    नई दिल्ली । पाकिस्तान (Pakistan) के बहुचर्चित लाहौर मोटरवे गैंगरेप मामले (Lahore Motorway Gangrape Case) में न्यायिक प्रक्रिया (Judicial Process) ने एक महत्वपूर्ण मोड़ लिया है। लाहौर उच्च न्यायालय (Lahore High Court) ने वर्ष 2020 में हुई इस जघन्य घटना के दो दोषियों की फांसी की सजा को बरकरार रखते हुए उनकी अपील खारिज कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved