img-fluid

‘लड़की की कॉल पर 60 KM दूर बाइक से आए 3 दोस्त’, रेलवे ट्रैक पर मिले तीनों के शव

June 04, 2026

बोकारो। बोकारो रेलवे स्टेशन से पांच किलोमीटर दूर राधानगर पंचायत के लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान गोमिया प्रखंड के मडवाडीह, टीकाहारा, बरकी पुनु गांव निवासी बबलू सोरेन (25), दीपक सोरेन (22) और बाबूराम मुर्मू (19) के रूप में हुई है। तीनों आपस में दोस्त थे।


  • परिजनों ने युवकों की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बबलू सोरेन की एक लड़की से लगातार बात होती थी। मंगलवार शाम 7 बजे उसी लड़की का फोन आने के बाद तीनों बाइक JH 09AY 2139 से गोमिया से 60 KM दूर बोकारो के राधानगर पहुंचे। रात 12 बजे तक बबलू से बात हुई, उसके बाद तीनों के फोन बंद हो गए। सुबह शव मिलने की सूचना मिली।

    परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद शवों को रेलवे ट्रैक के पास रख दिया गया। मौके पर शराब और पानी की बोतल रखी गई ताकि लगे कि नशे में तीनों ट्रेन से कट गए। घटनास्थल से बाइक, आधार कार्ड और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।

    GRP थाना प्रभारी अमरेंद्र कोतवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत लग रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

    Share:

  • कर्नाटक से राज्यसभा जा सकते हैं मल्लिकार्जुन खरगे-पवन खेड़ा

    Thu Jun 4 , 2026
    नई दिल्ली। कांग्रेस में राज्यसभा सीटों को लेकर अब नए समीकरण सामने आ रहे हैं। कर्नाटक से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मंसूर अली खान और पवन खेड़ा को राज्यसभा भेजा जा सकता है। इन तीनों नेताओं के नाम पर मंथन भी चल रहा है। पवन खेड़ा के राज्यसभा जाने की अटकलें लंबे समय से चल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved