img-fluid

एयरट्रंक द्वारा भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में 30 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

June 05, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एयरट्रंक द्वारा भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में 30 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत किया (Welcomed AirTrunk’s $30 billion investment in India’s Digital Infrastructure Ecosystem) । उन्होंने इसे भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर यात्रा में एक अहम पल बताया।


  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने कहा, “भारत की डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की यात्रा तेजी से गति पकड़ रही है। एयरट्रंक ने भारत में लगभग 3 लाख करोड़ रुपए (30 अरब डॉलर) का निवेश करने और 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना की घोषणा की है। यह देश के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम में प्रस्तावित सबसे बड़े निवेशों में से एक है।” उन्होंने आगे कहा,”इस तरह के निवेश से क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई के ग्लोबल हब के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी, साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखलाओं को समर्थन मिलेगा और इनोवेशन आधारित विकास में तेजी आएगी।”

    उन्होंने आगे कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि विश्व की डिजिटल अर्थव्यवस्था का भविष्य तेजी से भारत में आकार ले रहा है। ब्लैकस्टोन और कैनेडियन पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड द्वारा समर्थित एयरट्रंक ने भारतीय बाजार में अप्रैल में लुमिना क्लाउडइन्फ्रा के अधिग्रहण के बाद प्रवेश किया था। कंपनी की योजना अगले पांच वर्षों में यानी 2030 तक भारत में 30 अरब डॉलर निवेश करने की है।

    इस अवसर पर कंपनी के सीईओ रॉबिन खुदा ने शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। कंपनी की प्रेस रिलीज में खुदा ने कहा कि पूंजी गतिशील है, और भारत इसके फलने-फूलने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत एआई के लिए एक शीर्ष-स्तरीय दृष्टिकोण अपना रहा है, जिसमें स्पष्ट सरकारी पहल, विश्व स्तरीय प्रतिभाओं का भंडार और नवीकरणीय ऊर्जा की व्यापक उपलब्धता शामिल है। लुमिना के माध्यम से बाजार में प्रवेश करने से पहले ही हम भारत को लेकर बुलिश थे।

    Share:

  • रायसेन-भोपाल मार्ग पर दो बसों की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, 35 घायल

    Fri Jun 5 , 2026
    भोपाल। रायसेन-भोपाल नेशनल हाईवे (Raisen-Bhopal National Highway) शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सेहतगंज फैक्ट्री के पास पेट्रोल पंप के नजदीक सागर से भोपाल जा रही शक्ति ट्रैवल्स और भोपाल से सागर लौट रही कल्पना ट्रैवल्स की बसें आमने-सामने टकरा गईं। पलभर में हाईवे चीख-पुकार से गूंज उठा। हादसे में एक मासूम समेत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved