img-fluid

West Bengal: बांग्लादेश भागने की फिराक में था TMC का पूर्व विधायक शौकत मोल्ला, गिरफ्तार…

June 06, 2026

कोलकाता. भांगड़ ब्लास्ट (Bhangar Blast) के मुख्य आरोपी पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला (Shaukat Molla) को आखिरकार NIA ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को हुई छापेमारी के बाद से शौकत फरार थे. NIA की टीम ने जब उनके आवास पर छापा मारा तब वो मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे. सूत्रों के मुताबिक, वो बांग्लादेश भागने की फिराक में थे. NIA ने शौकत को इस केस में मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताया है.

सूत्रों से जानकारी मिली है कि घर से फरार होने के बाद शौकत बांग्लादेश भागने वाले थे, लेकिन जब ये मुमकिन नहीं हुआ तो उन्होंने अपने वकील से संपर्क किया. फिर कोलकाता आकर कोर्ट में सरेंडर करने का प्लान बनाया. फिर NIA को इसकी जानकारी मिल गई और उनको कोलकाता के पास से ही धर लिया.


  • दूसरी तरफ शौकत की बेटी ने दावा किया है कि NIA ने उनके पिता को गिरफ्तार नहीं किया बल्कि, उन्होंने खुद सरेंडर किया है. वह बोलीं कि उनके पिता जरूरी काम से बाहर गए थे. लेकिन जब NIA ने उनसे संपर्क किया तो वे आकर सरेंडर हो गए.

    बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले 19 मार्च को भांगड़ इलाके में विस्फोट हुआ था. इसमें एक शख्स की जान गई थी और कई घायल हुए थे. आरोप लगा कि कि वहां कच्चे बम बनाए जा रहे थे. फिर गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर इस मामले की जांच NIA को सौंपी गई थी. एजेंसी घटना से जुड़ी बड़ी साजिश में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

    इससे पहले शुक्रवार को ही NIA ने शम्सुल सरदार नाम के शख्स को हिरासत में लिया था. उनपर आरोप है कि उन्होंने ही शौकत को मोटरसाइकल पर फरार होने में मदद की थी. चार जून तक मामले में सैनुर मोल्ला समेत तीन लोग गिरफ्तार थे. अब शौकत को मिलाकर मामले में अबतक चार गिरफ्तारी हो चुकी हैं.

    भांगड़ ब्लास्ट में NIA ने कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी. NIA ब्लास्ट से जुड़े नेटवर्क की तलाश में है. महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत खंगाले जा रहे हैं. आने वाले वक्त में भांगड़ ब्लास्ट में बड़े खुलासे हो सकते हैं.

    बता दें कि भांगड़ पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले का एक विधान सभा क्षेत्र है. 2026 विधानसभा चुनाव में शौकत को भांगड़ से चुनावी मैदान में हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले शौकत कैनिंग पूर्व विधानसभा से दो बार विधायक रहे.

    Share:

  • Weather : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र से कर्नाटक तक झमाझम बारिश, उत्तर भारत में 2 दिन बरसात

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली. देशभर (India) में मॉनसून (Monsoon) की रफ्तार अब तेज होती नजर आ रही है. 5 जून को केरल (Kerala) में दस्तक देने के बाद मॉनसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया है और कर्नाटक (Karnataka) व तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved