
पौड़ी गढ़वाल/लखनऊ । योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (Yogi Adityanath’s mother Savitri Devi) का अवसान (Passed away) ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार में किया जा सकता है। पौड़ी गढ़वाल के एसएसपी सर्वेश पवार ने भी इसकी जानकारी दी है। मां के निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में एक गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ था। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी मां सावित्री देवी गृहिणी थीं। योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। परिवार में कुल सात बच्चे हैं। तीन बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर पर हैं। उनके दो छोटे भाई भी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved