img-fluid

युवा जादूगर के टैलेंट से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, मदद की पेशकश कर बोले- इस बच्चे में बड़ा हुनर है

June 06, 2026

मुंबई। मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक प्रतिभाशाली बच्चे की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार उनकी नजर नैनीताल (Nainital) की सड़कों पर जादू दिखाने वाले एक युवा जादूगर पर पड़ी, जिसकी कला और आत्मविश्वास ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने उसकी पढ़ाई और प्रतिभा को आगे बढ़ाने की इच्छा जाहिर की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो में नैनीताल का साहिल नाम का किशोर सड़क किनारे जादू के करतब दिखाता नजर आ रहा है। सीमित साधनों के बावजूद उसके प्रदर्शन में आत्मविश्वास और प्रस्तुति का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो में साहिल छोटे-छोटे उपकरणों जैसे लोहे का कटोरा, जादुई छड़ी, सिक्का और लाल गेंदों की मदद से कई रोचक ट्रिक्स करता दिखाई देता है। कभी वह गेंदों को गायब कर देता है, तो कभी उन्हें एक बर्तन से दूसरे में पहुंचा देता है। प्रदर्शन के दौरान वह दर्शकों से बातचीत भी करता है, जिससे माहौल और दिलचस्प बन जाता है।

एक करतब में साहिल ऐसा दिखाता है मानो उसने दर्शकों के जूते, कान और नाक से सिक्का निकाल लिया हो। उसकी सहज प्रस्तुति और आत्मविश्वास ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

वीडियो साझा करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि यह बच्चा बेहद प्रतिभाशाली है और वह सिर्फ उसकी पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जादू की कला में उसकी रुचि को भी आगे बढ़ाने में मदद करना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई साहिल और उसके परिवार तक पहुंचने में मदद कर सके तो वह संपर्क करे।



  • महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह लड़का बहुत टैलेंटेड है। क्या वह अब भी नैनीताल की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है? मैं उसकी शिक्षा में सहयोग करना चाहता हूं और उसकी जादू की प्रतिभा को भी आगे बढ़ाना चाहता हूं। क्यों न वह दुनिया के बेहतरीन जादूगरों में शामिल हो?”

    आनंद महिंद्रा की इस पहल के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने उनकी सराहना करते हुए बच्चे तक पहुंचने में मदद का भरोसा दिया। एक यूजर ने लिखा कि उसके रिश्तेदार हल्द्वानी में रहते हैं और वह जानकारी जुटाने की कोशिश करेगा, जबकि दूसरे यूजर ने इसे बच्चे की जिंदगी बदलने वाला मौका बताया।

    Share:

  • अंडमान के अपतटीय बेसिन में मिला नैचुरल गैस का बड़ा भंडार, केंद्रीय मंत्री पुरी ने शेयर किया वीडियो

    Sat Jun 6 , 2026
    नई दिल्ली। अंडमान निकोबार (Andaman and Nicobar) क्षेत्र में प्राकृतिक गैस (Natural Gas) के बड़े भंडार मिले हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने एक वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited- OIL) ने अंडमान अपतटीय बेसिन में प्राकृतिक गैस का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved