
डेस्क। भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने इतिहास रचते हुए प्रतिष्ठित नॉर्वे चेस का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल राउंड में उन्होंने जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर यह उपलब्धि हासिल की और इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। चेन्नई के 20 साल के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने ने इस खिताब को जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। टूर्नामेंट के आखिरी दिन वह 15 अंक लेकर तीसरे पायदान पर थे, लेकिन अंतिम और निर्णायक मैच में उन्होंने क्लासिकल राउंड जीतकर पूरे 3 अंक बटोरे। इसके साथ ही उन्होंने कुल 18 अंकों के साथ चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved