img-fluid

1.65 लाख का इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, 40 से ज्यादा मामले दर्ज

June 08, 2026

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने लंबे समय से फरार चल रहे 1.65 लाख रुपये के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह (Bhanu Pratap Singh) को मुठभेड़ में मार गिराया। हत्या, रंगदारी और डकैती जैसे गंभीर मामलों में वांछित भानु प्रताप पर 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उसे कथित तौर पर सुपारी किलर के रूप में जाना जाता था।

पुलिस के अनुसार, STF की प्रयागराज यूनिट ने अयोध्या में भानु प्रताप सिंह की घेराबंदी की। इस दौरान खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया।

घायल अवस्था में भानु प्रताप सिंह को अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वह पिछले कई वर्षों से फरार था और अदालत में भी लगातार पेश नहीं हो रहा था।



  • कई जिलों की पुलिस ने घोषित कर रखा था इनाम

    भानु प्रताप सिंह पर अलग-अलग जिलों की पुलिस ने कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसमें आजमगढ़ पुलिस की ओर से एक लाख रुपये, अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये और गोरखपुर पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम शामिल था।

    40 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज

    STF के अतिरिक्त महानिदेशक अमिताभ यश के मुताबिक, 38 वर्षीय भानु प्रताप सिंह गोरखपुर का रहने वाला था और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, डकैती समेत 40 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।

    पुलिस अब मुठभेड़ से जुड़े पूरे घटनाक्रम की आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

    Share:

  • आतंकी हमलों के बीच इंसानियत की मिसाल बने डॉक्टर और नर्सें, 26/11 की सच्ची बहादुरी पर आधारित है कंगना रनौत की नई फिल्म

    Mon Jun 8 , 2026
    नई दिल्ली ।26/11 मुंबई आतंकी हमलों (Mumbai Terror Attacks) के दौरान सामने आई साहस (Courage), कर्तव्यनिष्ठा (Dedication) और मानवीय संवेदनाओं (Human Compassion) की एक अनसुनी कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को उन डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित बताया है जिन्होंने आतंक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved