img-fluid

राजद के इस बड़े नेता ने छोड़ा लालू यादव का साथ, आरजेडी से दिया इस्तीफा

June 08, 2026

पटना: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. शिवचंद्र राम ने न सिर्फ एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ा है, बल्कि उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. उनके इस कदम के बाद आरजेडी के अंदर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

सूत्रों के अनुसार, शिवचंद्र राम बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे. बताया जा रहा है कि आरजेडी की ओर से उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया. इसी असंतोष के चलते उन्होंने पार्टी नेतृत्व से दूरी बनाते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. बता दें, आरजेडी ने सुनील सिंह को एमएलसी का उम्मीदवार बनाया है.


  • आरजेडी छोड़ने के सवाल पर पूर्व मंत्री और एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके साथ नाइंसाफी की है. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी आंखें भर आईं और वह भावुक होकर रोने लगे. शिवचंद्र राम ने साफ कहा कि फिलहाल वह पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगे और बाकी बातें बाद में बताएंगे. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और आरजेडी के भीतर असंतोष को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.

    शिवचंद्र राम के इस्तीफे के बाद आरजेडी के भीतर असंतोष की चर्चा तेज हो गई है. शिवचंद्र राम से पहले लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर आरजेडी एमएलसी उम्मीदवार पर निशाना साधा है. पार्टी के अंदर इसे एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले दिनों में संगठन पर असर डाल सकता है. फिलहाल इस पूरे मामले पर आरजेडी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले समय में इस इस्तीफे का पार्टी संगठन पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

    Share:

  • 13 साल की लड़की और नाबालिग लड़के, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों साथ मिलकर प्रेमिका का किया गैंगरेप

    Mon Jun 8 , 2026
    बिलासपुर: बिलासपुर में एक 13 साल की नाबालिग लड़की को प्रेम भारी पड़ गया. प्यार में बदली दोस्ती में लड़की के साथ लड़के ने ऐसी हैवानियत पार कर दी जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए. प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 13 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया है. बॉयफ्रेंड उसे बाइक पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved