
बिलासपुर: बिलासपुर में एक 13 साल की नाबालिग लड़की को प्रेम भारी पड़ गया. प्यार में बदली दोस्ती में लड़की के साथ लड़के ने ऐसी हैवानियत पार कर दी जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए. प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 13 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया है. बॉयफ्रेंड उसे बाइक पर घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन ले गया. और इस वारदात को अंदान दिया. आरोपियों की उम्र 13 से 16 साल के बीच बताई जा रही है.
मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है जहां बॉयफ्रेंड अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को बाइक पर घुमाने के बहाने रेलवे स्टेशन की ओर ले गया और सुनसान जगह देखकर वारदात को अंजाम दिया. लड़के के साथ उसके दो दोस्तों ने मिलकर लड़की का रेप किया. पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
रिपोर्ट के अनुसार, लड़की 5 मई को अचानक लापता हो गई थी. जिसके बाद रिश्तेदारों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद वे थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की. 7 मई की रात 10 बजे पुलिस ने नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया और रिश्तेदारों को जानकारी दी.
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि ‘बॉयफ्रेंड उसको घुमाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया था. इसके बाद वे लोग रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे. जहां उसके 2 दोस्त पहले से मौजूद थे. सुनसान जगह ले जाकर तीनों ने बारी-बारी रेप किया. आरोपियों की उम्र 13 से 16 साल के बीच है. इस मामले में टीआई ने बताया कि रिश्तेदारों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है. तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved